नई दिल्ली07अगस्त25*नेपाल में सम्मानित हुए डॉ. शैलेष*
———————————
नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान द्वारा लुम्बिनी प्रदेश स्थित नेपालगंज के सुनाखरी रिजॉर्ट सभागार में तुलसी महोत्सव पर आयोजित सारस्वत सम्मान समारोह एवं वृहद कवि सम्मेलन में जाने-माने कवि-साहित्यकार तथा सम्पादक डॉ. शैलेष गुप्त ‘वीर’ को अवधी गौरव सम्मान 2025 प्रदान किया गया। समारोह में मधेशी आयोग के अध्यक्ष जीवच्छ शाह, जिलाधिकारी धर्मराज जोशी, आयोग के सदस्य विजय गुप्ता, अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष विष्णुलाल कुमाल, कार्यवाहक अध्यक्ष सुशीला वैश्य, विश्व हिन्दी महासभा संगठन सचिव अमित रजक आदि उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ग्राम जमेनी में जन्में डॉ. शैलेष गुप्त ‘वीर’ का समकालीन साहित्यिक जगत में सम्मानित स्थान है। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी और सम्पादित की हैं। हाल ही में प्रकाशित उनका दोहा-संग्रह ‘कब टूटेंगी चुप्पियाँ’ चर्चा में हैं। काव्य और गद्य की अनेक विधाओं में हिन्दी और अंग्रेजी में निरन्तर साहित्य सृजन कर रहे शैलेष जी की कविताओं का अब तक अनेक यूरोपीय एवं एशियाई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। उनकी कविताओं और लघुकथाओं का प्रकाशन और प्रसारण दुनिया के अनेक हिस्सों से हुआ है। उनका साहित्यिक अवदान बहुआयामी है। उनका साहित्य मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक चेतना और जीवन के गहरे अनुभवों को अभिव्यक्त करता है। वर्तमान में वे माइक्रोपोएट्री कॉसमॉस और द फतेहपुर रेजोल्यूशन के सम्पादक हैं और भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की पत्रिका “जन स्वास्थ्य धारणा” के सलाहकार बोर्ड में भी शामिल हैं।

More Stories
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी
रीवा33अगस्त26*समान थाना रतहरा में 15 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, मामला फर्जी निकला,