February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली01जून24*इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हुई।

नई दिल्ली01जून24*इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हुई।

नई दिल्ली01जून24*इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हुई।

इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अलावा पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। इसके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्लाह, सीताराम येचुरी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, दीपांकर भट्‌टाचार्य, साहनी, प्रियंका गांधी, आप नेता संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ढाई घंटे तक चली बैठक। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एग्जिट पोल डिबेट में शामिल होगी कांग्रेस। कांग्रेस ने अपना फैसला बदला। गठबंधन कम से कम 295 सीट जीतेगा।
इंडिया गठबंधन के कन्वीनर मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक की जानकारी दी। कहा, गठबंधन के नेता मतगणना के दिन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अनौपचारिक रूप से बैठक कर रहे हैं। लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता बेहद सतर्क हैं। मैं उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए उनमें से प्रत्येक को धन्यवाद देता हूँ। हमने लोकसभा चुनाव अपनी पूरी ताकत से लड़ा है।सकारात्मक परिणाम के प्रति आश्वस्त हैं। क्योंकि भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया है।
बैठक में सोनिया, राहुल के साथ केजरीवाल भी रहे मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित बैठक में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी मौजूद रही।

Taza Khabar