नई दिल्ली 9दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर .देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*1.* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई।
*2.* MP: 46 किलो गांजा के साथ राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का सगा भाई गिरफ्तार, धान की बोरियों में पैक कर रखी थी खेप।
*3.* बंगाल से 23,086 वक्फ सम्पत्ति केन्द्रीय पोर्टल ‘उमीद’ पर हुई अपलोड, सबसे ज्यादा यूपी में 92,930 (सुन्नी-शिया मिलाकर)
*4.* कूचबिहार सफर के दौरान पूर्व मंत्री रवीन्द्रनाथ घोष और वर्तमान मंत्री उदयन गुहा के बीच गुटबाजी देख ममता ने वरिष्ठों को साथ लेकर चलने का दिया संदेश।
*5.* अब हेलिकॉप्टर से प्रचार पर निकलेंगे TMC से निलंबित हुमायूं कबीर, हैदराबाद से आये 8 सशस्त्र सुरक्षाकर्मी।
*6.* पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा से TMC MLA हुमायूं कबीर की बढ़ीं परेशानी, मुर्शिदाबाद के भरतपुर से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर का समनाम होने के कारण बाबरी मस्जिद के लिए रुपये देने हेतु आ रहे असंख्यक।
*7.* खड़गपुर में पिस्तौल सहित TMC नेता गिरफ्तार, स्कॉर्पियों गाड़ी से मिला हथियार।
*8.* 5% उड़ानों को रद्द करने पर विचार, दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा मौका… इंडिगो को बड़ा झटका देने की तैयारी में सरकार।
*9.* शिवसेना के 22 विधायक BJP में आने को तैयार’, आदित्य ठाकरे के दावे पर भड़का एकनाथ शिंदे गुट।
*10.* बिहार: दहेज केस में 95 साल के बुजुर्ग ससुर को मिली 13 साल बाद राहत, झूठे केस में पटना हाई कोर्ट ने किया बरी।
*11.* यूपी के मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान का खौफ: पति बोला- विधवा मां का अकेला सहारा हूं, जोखिम नहीं लूंगा; पकड़े जाने पर प्रेमी संग भेजी पत्नी।
*12.* इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, शादी-शुदा जोड़े का हनीमून का सपना टूटा: कपल का दर्द- अब कब मिलेगी छुट्टी नहीं पता; पटना के 2 हजार कपल का हनीमून प्लान कैंसिल।
*13.* बिहार में चुनावी जंग हारे प्रशांत किशोर, पर ‘प्रबंधन किंग’ का ताज बरकरार; राजस्थान में हो सकती है नई शुरुआत!
*14.* ट्रम्प बोले- भारत के कारण अमेरिकी किसानों को घाटा, सस्ता चावल भेज रहा, जिससे उन्हें सही दाम नहीं मिल रहा; एक्स्ट्रा टैरिफ लगाएंगे
*15.* चीन की यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर, अब ऑनलाइन वीजा आवेदन प्रणाली शुरू करने की तैयारी में ड्रैगन।
*16.* सेंसेक्स 433 अंक गिरकर 84,668 पर, निफ्टी भी 137 अंक लुढ़का।
*===========================*
[09/12, 10:12 am] Indra Kumar Singh Barabanki: 👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*09/12/2025*
*==========================*
*1.* निकाय चुनाव के बाद महाराष्ट्र में फिर बड़ा खेला का दावा, शरद-अजीत पवार की NCP का हो सकता विलय, सुप्रिया सुले केंद्र में बनेंगी मंत्री।
*2.* राजस्थानः श्रीसांवलियाजी में भीलवाड़ा के चावत परिवार ने चढ़ाई 100 ग्राम सोने की चेन, लिफाफों में लाखों की नकदी भी की भेंट।
*3.* 827 करोड़ रिफंड, अभी पहुंचाने हैं 4500 बैग; IndiGo की उड़ानों पर अभी भी आफत बरकरार।
*4.* हुमायूं कबीर के प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के लिए कल तक 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा रुपयों की हुई गिनती, अमेरिका डॉलर, सउदी अरब की रियाल, मलेशिया की रिंगित, बांग्लादेशी रुपये सहित कई अन्य राष्ट्रों की मुद्रा भी मिली।
*5.* बाबरी मस्जिद नामकरण को लेकर हुमायूं कबीर ने पीछे खींचे कदम, कहा-बाबर के नाम से नहीं लगेंगी ईंटें या रॉड, निर्माण के बाद बाबर के नाम से बनेगा दरवाजा।
*6.* कोलकाताः 16 दिनों तक आनन्दपुर की प्रौढ़ महिला को व्हाट्सअप पर डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे 28 लाख रुपये, प्रत्येक दो घण्टे के अंतराल पर देनी होती थी रिपोर्ट।
*7.* बिडन स्ट्रीट निवासी अखिलेश सिंह की रहस्यमय मौत, फूलबागान के CIT रोड में था नौकर, मालिक के पिता की मृत्यु पर घर में अकेले लग रहा था भूत का डर, गाड़ी के भीतर सोया, सुबह मिली लाश।
*8.* कोलकाताः इस्कॉन मन्दिर से चोरी हुई पीतल की दो कृष्ण गोपाल की मृूर्ति तथा चांदी की दो कमरबंध सहित महिला भक्त गिरफ्तार, बऊबाजार निवास से चोरी की मूर्ति-गहने भी बरामद।
*9.* कसबा में 50 वर्षीय पिता के सड़े-गले शव के साथ रह रही थी 27 वर्षीय अविवाहित बेटी, बोरे में बंद जीर्ण-शीर्ण हालत में खटिया के नीचे मिली माँ, पुलिस ने उद्धार कर अस्पताल में कराया भर्ती।
*10.* SIR: मृत, अवैध तथा स्थानान्तरित वोटरों का नाम नहीं हटाने के BJP के आरोपों के बीच EC ने BLO’s को दिया अनिच्छाकृत गलती सुधारने के लिए वक्त, बाद में गफलती पकड़े जाने पर उठायेगा कदम।
*11.* राज्य में 13 हजार स्ट्रीट सभाएं करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही BJP की भीड़ नहीं जुटने से बढ़ी चिन्ता, 20 दिसम्बर को PM मोदी की होनी है सभा।
*12.* राजस्थान के CM का दिखा फिल्म ‘नायक’ वाला अंदाज, फरियादियों को लगा दिया सीधे फोन, समस्याएं सुन समाधान का दिया आदेश।
*13.* राजस्थान: ‘सरकार महिलाओं के कानून में करे बदलाव’, प्रेमी के इश्क में पड़ी पत्नी से परेशान पति की जान देने से पहले गुहार, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार।
*14.* इंडिगो संकट के बाद सख्ती: ‘देश के एयरपोर्ट्स का दौरा करेंगे अधिकारी’, बोले उड्डयन मंत्री।
*15.* यूपीः CM योगी बोले- फर्जी वोटरों का इलाज कर रही पुलिस, टिक नहीं पाएंगे घुसपैठिए; आगरा में SIR की धीमी रफ्तार पर नाराज।
*16.* बिहार: बांका में संथाल समाज के हजारों ईसाई बने लोगों की होगी घर वापसी, हवन के साथ दिलाया जाएगा संकल्प, हिन्दू धर्म में होंगे शामिल।
*17.* विमान में भगवद गीता पढ़ते नजर आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, दोस्त को PM मोदी ने दिया था खास तोहफा।
*18.* पाकिस्तान के कराची में ‘सिंधुदेश’ बनाने की मांग पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 45 गिरफ्तार।
*19.* नवंबर में घरेलू वेज-नॉनवेज थाली 13% सस्ती, नवंबर-24 के मुकाबले टमाटर 17%, आलू 29% सस्ते, प्याज की कीमत आधे कम हुई।
*==========================*
[09/12, 10:29 am] +91 87380 48060: सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- एटीएस ने नगर निगम को पत्र लिखा, ATS ने सफाई कर्मियों की सूची मांगी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या की तलाश तेज, कई के बांग्लादेशी, रोहिंग्या होने का शक, 8 हजार से अधिक सफाई कर्मी काम कर रहे, एजेंसियों और ठेकेदारों ने सफाई कर्मी रखे हैं, स्वच्छता अभियान, लायन एनवायरो के कर्मी अधिक, 5300 कर्मचारी सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत, 3 हजार कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे, निवास, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, आधार मांगा
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में चल रहे SIR कार्यों की निगरानी, चुनाव आयोग ने 4 अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी, 4 IAS अफसरों को विशेष रोल पर्यवेक्षक बनाया, निखिल गजराज, जावडी वी नागा सुब्रमण्यम, कुणाल और IAS सिद्धार्थ जैन पर्यवेक्षक बने
➡ लखनऊ- 80 साल के बुजुर्ग की हत्या में सुभाष को उम्रकैद, अपर सत्र न्यायाधीश मधु डोगरा ने सुनाया फैसला, दोषी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, गोसाईगंज थाना क्षेत्र में 2013 में हुई थी घटना
➡लखनऊ- संविदा चालक, परिचालकों का मानदेय बढ़ा, 14 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई, NCR व उप नगरीय बस सेवा वालों को भी फायदा, चालक, परिचालकों का मानदेय 10 पैसे बढ़ा, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय
➡हापुड़- मीट कारोबारी के प्लांट में व्यक्ति की मौत, हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, मीट कारोबारी पर लगा हत्या का आरोप, हाजी फजलुर रहमान, बेटों पर हत्या का आरोप, मृतक व्यक्ति के शरीर पर दिखे चोट के निशान, हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मेरठ- शातिर गौकशों से पुलिस की मुठभेड़, 1 गौकश के पैर में लगी गोली, 2 गौकश फरार, नवाबुद्दीन पर 1 दर्जन से अधिक केस दर्ज, फरार 2 गौकशों की तलाश में कॉम्बिंग जारी, सरधना पुलिस की नहर पटरी मार्ग पर मुठभेड़
➡श्रावस्ती- क्रिकेट खेलते समय विवाद ने लिया गंभीर रूप, दर्जनों की संख्या में विपक्षी पहुंच गए पीड़ित के घर, परिवार ने दरवाजा बंद कर किसी तरह बचाई जान, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की दी धमकी, इकौना थाना क्षेत्र के भलुहिया दसौंधी गांव की घटना
➡देवरिया- स्कूल प्रशासन और DIOS कार्यालय की मिलीभगत, 10वीं की मान्यता पर 12वीं के छात्रों के भरे फॉर्म, 13 छात्र-छात्राओं का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर भरे फार्म, सभी छात्रों का सेंटर भी हो गया अलॉट, शिक्षा माफिया ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया, गौरी बाजार में प्रताप मेमोरियल स्कूल कालावन
➡शामली- झिंझाना पुलिस ने ढाई करोड़ की स्मैक पकड़ी, पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, तस्कर सरफराज बरेली से स्मैक लाकर बेचता था, तस्कर सरफराज इससे पहले भी जेल जा चुका, चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
➡प्रयागराज- घूरपुर के बिकर में शराबी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, हाईटेंशन टावर पर चढ़ने का वीडियो हो रहा वायरल, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर चिल्लाया मैं गांधी हूं, खनन चालू कराने की मांग कर रहा था व्यक्ति, मान मनौव्वल के बाद शराबी को नीचे उतारा गया
➡सुल्तानपुर- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सहायक मैनेजर पर एक्शन, आशुतोष सरकार सर्विस से बर्खास्त किया गया, बैक डेट में आशुतोष सरकार को किया टर्मिनेट, एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV का करता था दुरुपयोग, कपल के रोमांस का CCTV वीडियो बनाता था, वीडियो दिखाकर अवैध वसूली करता था आशुतोष, हलियापुर टोल प्लाजा पर तैनात था आशुतोष
➡जालौन- इंस्पेक्टर अरुण राय की मौत मामला, महिला सिपाही मीनाक्षी निलंबित की गई, 3 दिन में अरुण से 109 पर कॉल पर बात, अरुण से वीडियो कॉल पर बात करती थी मीनाक्षी, मीनाक्षी के 9 थाना प्रभारियों से रहे संबंध- सूत्र, कई अफसरों ने गोल्ड, मोबाइल गिफ्ट किया था, ट्रेनिंग से लेकर अभी तक 11 सिम बदल चुकी, 2019 बैच की सिपाही, मेरठ की रहने वाली है
➡हमीरपुर- ट्रैक्टर के नीचे गिरकर चालक की दबकर मौत, ट्रैक्टर चढ़ने का लाइव वीडियो आया सामने, ट्रैक्टर चढ़ने पर तड़पता रहा ट्रैक्टर चालक, राहगीरों के मुताबिक नशे में था ट्रैक्टर चालक, राठ कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड का मामला
➡मेरठ- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट का मास्टरमाइंड दुबई में, आसिफ ने दुबई में बैठकर HC से अरेस्ट स्टे लिया, रार्धना गांव में आसिफ का घर, परिवार अभी मौजूद, ड्रग अफसर से सेटिंग का मास्टरमाइंड है आसिफ, नरेश मोहन दीपक के फोटो एक्स पर वायरल थे, अफसर से सिंडिकेट की सेटिंग कराता था आसिफ, दुबई में आसिफ का होटल, परिवार भी दुबई शिफ्ट, अरब देशों में सिरप सप्लाई का काम देखता है आसिफ, आखिर कैसे HC तक पहुंचा वकालतनामा? आसिफ के अलावा एक और आरोपी वसीम नानू नामजद, शिकंजा कसने में गाजियाबाद पुलिस चुप क्यों है?
➡मेरठ- एसपी सिटी को नशे में मिले इंस्पेक्टर रेलवे रोड, झगड़े की सूचना पर थाने पहुंचे थे एसपी सिटी, इंस्पेक्टर रेलवे रोड धीरज सिंह लाइन हाजिर, नशे में चौकी इंचार्ज केसरगंज भी लाइन हाजिर, पैसों के लेन-देन में 2 पक्षों में पथराव, मारपीट, नशे में इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज ने नहीं की कार्रवाई, लोगों के हंगामें के बाद थाने पहुंचे थे एसपी सिटी, रेलवे रोड क्षेत्र के बजरिया में हुआ था पथराव
➡गोंडा- एक्सीडेंट में युवक की मौत, हत्या का आरोप, ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर में बताई जा रही मौत, पहिये में फंसाकर 20 मीटर ले गया ट्रैक्टर, ट्रैक्टर में फंसकर युवक की हुई दर्दनाक मौत, आधी रात शव फेंककर ट्रैक्टर चालक फरार, हत्या का आरोप लगाकर पिता ने किया हंगामा, सूचना पर मृतक युवक का उमड़ पड़ा गांव, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से किया मना, पुलिस ने समझाकर परिजनों को भेजा घर, परसपुर के बारामासी पेट्रोल टंकी की घटना
➡हापुड़- किराना दुकानदार को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस ने दो अज्ञात पर FIR दर्ज की, डॉक्टर ने मामूली चोट बताकर कर दी मरहम-पट्टी, बाद में गोली फंसे होने का हुआ पता, एक्स-रे में गर्दन में फंसी दिखाई दी कथित गोली, पुलिस ने पहले बजरी फंसी होने का किया था दावा, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के दौताई में हुई थी वारदात
➡दिल्ली- लोकसभा में चुनाव सुधारों और SIR पर चर्चा आज, विपक्ष वोट चोरी, BLO की मौतों का मुद्दा उठाएगा, लोकसभा में चर्चा में शामिल होंगे राहुल गांधी, चुनाव सुधार और SIR पर सदन में 10 घंटे चर्चा, कांग्रेस की ओर से राहुल समेत 10 नेता हिस्सा लेंगे, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कल जवाब देंगे
➡दिल्ली- कन्याकुमारी सांसद विजय कुमार ने नोटिस दिया, सदन में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया, सदन में इंडिगो फ्लाइट संकट पर चर्चा की मांग, सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, रोस्टरिंग, ऑपरेशनल दिक्कतों की जानकारी थी, स्थिति बिगड़ने तक इंतज़ार किया फिर दखल दिया
————————————————————————————

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….