November 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 20 नवम्बर 26*द्वारका नशा-निरोधक दस्ता ने वैध वीज़ा के बिना रहने वाले दो नाइजीरियन को निर्वासन हेतु (डिटेंशन-सेंटर) भेजा ।

नई दिल्ली 20 नवम्बर 26*द्वारका नशा-निरोधक दस्ता ने वैध वीज़ा के बिना रहने वाले दो नाइजीरियन को निर्वासन हेतु (डिटेंशन-सेंटर) भेजा ।

नई दिल्ली 20 नवम्बर 26*द्वारका नशा-निरोधक दस्ता ने वैध वीज़ा के बिना रहने वाले दो नाइजीरियन को निर्वासन हेतु (डिटेंशन-सेंटर) भेजा ।

✍️ वरिष्ठ-संवाददाता अनीता गुलेरिया।

नई दिल्ली *द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह की कमांड में चल रहे “नशा व अपराध-मुक्त द्वारका”अभियान तहत नशा-निरोधक दस्ता सादे कपड़ों में संदिग्ध इलाकों में खुफिया नजर रखते हुए अवैध नशा तस्करों पर निरंतर धरपकड़ करता आ रहा है । इसी क्रम दौरान द्वारका ऑप्रेशन एसीपी सुभाष मलिक के दिशा-निर्देशन में नशा निरोधक दस्ता प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में गठित एंटी नारकोटिक्स सेल ने भारत में निर्धारित समय बीतने उपरांत अवैध तरीके से रहते आ रहे विदेशियों को द्वारका जिले के अधिकार क्षेत्र में तय समय से अधिक समय रहने पर दो विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने के लिए अग्रसर कार्यशैली को सार्थक अंजाम दिया है । बता दें,एंटी-नारकोटिक्स सेल की गठित टीम ने द्वारका जिले के अधिकार क्षेत्र में विदेशी नागरिकों के वीजा पासपोर्ट की जांच और पुलिस सत्यापन दौरान,तय समय से अधिक समय तक अवैध तरीके से रहते आ रहे दो विदेशी नागरिक मिले,जिनके पास कोई वैधिक-कानूनी दस्तावेज नहीं थे। पुलिस गहन-तफ्तीश में 48 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक जूड अरिन्जे केनेचुकु और दूसरा 32 वर्षीय नाइजीरियन नागरिक फ्रैंक ओवेन ओकोरोन “दोनों नाइजीरियाई नागरिकों को नजरबंद कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ले जाया गया। दरअसल अवैध तरीके से रहते आ रहे दोनों नाइजीरियन नागरिक भारत देश में रहने की अनुमति वाला किसी भी तरह का वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसलिए इन दोनों नाइजीरियन को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय समक्ष पेशगी दौरान उचित सत्यापन के बाद कानूनी-प्रक्रिया उपरांत अवैध तौर पर रहने वाले दोनो विदेशी नागरिक घोषित करके उनके देश वापिस भेजने हेतु दिल्ली लामपुर के रिस्ट्रिक्शन सेंटर में भेज दिया गया है। जहां पर भारत में अवैध तरीके से रहते दोनों नाइजीरियन अपने (देश-वापिसी) तक अधीक्षक की निगरानी में रहेंगे। द्वारका नशा-निरोधक दस्ते की इस अग्रसरित काबिले तारीफ कार्यशैली को बखूबी तौर पर सराहा जा रहा है। ऐसे में द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मीडिया समक्ष द्वारका जिला निवासियों को जन-अपील तहत कहा,अपना मकान किराए पर देते समय हर एक मकान मालिक का अपने किराएदारों का समय पर (पुलिस सत्यापन) करवाना बेहद लाजमी है, ताकि आप किसी भी अवैध गतिविधियों तहत सख्त कानूनी-प्रक्रिया से बच सके । पुलिस सत्यापन होने से इस तरह की अवैध गतिविधियों का समय रहते पता चल सकता है,और इसी के साथ आगामी दौर तक सदैव पुलिस-पब्लिक दोस्ताना बरकरार रह सके। इसके लिए हर एक नागरिक का (सजग-प्रहरी) बनकर सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है ।

Taza Khabar