February 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 6 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 6 फ़रवरी 26 * सुबह यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर  11  बजे की बड़ी खबरें……………….*

नई दिल्ली 6 फ़रवरी 26 * सुबह यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर  11  बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡ हापुड़- पब्लिक ने संदिग्ध युवक को पकड़ा, चोरी करने के आरोप में युवक को पकड़ा, युवक पर कई जगह चोरी करने का आरोप, नगर कोतवाली के पटेलनगर का मामला

➡ देहरादून- शिक्षा की गुणवत्ता पर सरकार का विशेष फोकस, अन्य गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा में सुधार, शिक्षा सुधार को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यक्रम, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने किया निरीक्षण, प्रमुख सचिव ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

➡ बरेली- बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार भगवान दास की मौके पर मौत, बाइक सवार 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती, फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की घटना

➡ जालौन- महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, निजी कॉलेज में लिपिक पद पर थी तैनात, कॉलेज हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, रामपुरा क्षेत्र के जगम्मनपुर का मामला

➡ झांसी- झांसी में अजीबोगरीब मामला आया सामने, युवक ने 6 साल में की 3 शादियां, दहेज लेकर पत्नियों को छोड़ने का आरोप, आरोपी सुनील कुमार पर गंभीर आरोप, गहने और नगदी हड़पने का भी आरोप, तीनों पीड़िताओं ने एसएसपी से लगाई गुहार, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की, बबीना थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡ बरेली- छात्र राहुल को गोली मारने का मामला, आरोपी उदय और मनोज से हुई पुलिस मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान उदय के पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस, बाइक पुलिस ने बरामद की, प्रेम नगर थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़

➡ देवरिया- पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, एक पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, 3 पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भाटपाररानी क्षेत्र के अमेठिया का मामला

➡ गोंडा- एसपी विनीत जायसवाल ने फिर चलाई तबादलों की रेल, आधी रात 19 दरोगाओं का किया तबादला, ट्रांसफर पोस्टिंग में चार चौकी इंचार्ज का भी नाम

➡ झांसी- प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन का होगा निर्माण, यह 110 मीटर चौड़ा बनेगा और बीडा से जुड़ेगा, दोनों तरफ सर्विस लेन, हरित पट्टी और फेंसिंग की व्यवस्था होगी

➡ लखनऊ- तेज़ रफ्तार कार, बाइक की टक्कर, टक्कर लगने से बाइक सवार घायल, टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराई, दुबग्गा क्षेत्र के वरदानी मंदिर के पास की घटना

➡ हापुड़- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर पहरा सख्त, चार तालों में बंद करवाकर रखवाए गए प्रश्न पत्र, यूपी बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न पत्र हुए प्राप्त, 24 घंटे स्ट्रांग रूप पर CCTV कैमरों से नजर

➡ रायबरेली- तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन के अंदर फंसा, हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल, बछरावां थाना क्षेत्र के देवपुरी बाईपास की घटना

➡ दिल्ली- 2 वांछित बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लूट के कई मामलों में दोनों वांछित थे, दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र का मामला
—————————————————————–

Taza Khabar