नई दिल्ली 19 नवंबर 2026*● पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती आज, दिल्ली के शक्ति स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली*सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन, यूपी के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला, कैंपियरगंज के भारीवैसी में 491 करोड़ की लागत से 50 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा विश्वविद्यालय, गोरखपुर को दो विशिष्ट विश्वविद्यालयों समेत पांच विश्वविद्यालयों वाले जिले की पहचान मिलेगी, सीएम आज 792 करोड़ की 55 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे
● यूपी के बलरामपुर में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में पांच लोगों की मौत
● यूपी के शामली में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत
● ब्रिटेन के प्रिंस विलियम पीएम मोदी से मिले, पत्नी केट के साथ 10 साल बाद भारत आए, व्यापार, रक्षा और तकनीक पर हुई बातचीत
● सोनिया गांधी का विरोध करते-करते शिंदे सेना ने कर दी बड़ी गलती, फाड़ दी बाल ठाकरे की तस्वीर, सोनिया की किताब फाड़ रहे थे, बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ी, टोकने पर रुकीं शिवसेना नेता, राउत बोले- जहां भी ये लोग दिखें, इनकी पिटाई करो
● बाला साहब ठाकरे के फोटो विवाद पर एकनाथ शिंदे की सफाई, बोले- शिवसैनिक उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
● 10 नवंबर को रिलीज हुई सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love ने बिक्री के कई रिकॉर्ड बनाए, किताब छापने वाले पब्लिशर हार्पर कॉलिंस का दावा, अब तक दो लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं, यानी किताब एक हफ्ते में करीब 20 करोड़ रुपये की बिक्री कर चुकी है
● सुप्रीम कोर्ट का सीजेआई, कांग्रेस, आप और एआईएसए को नोटिस, जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर प्रदर्शन का मामला, व्यापारियों ने 11 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया
● राहुल अमेरिका में बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र, अगर हम चुनावों का बहिष्कार करेंगे तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देंगे
● भारत को गैर-लोकतांत्रिक नहीं बनने देंगे, शिकागो में बोले राहुल गांधी, इजराइल-भारत संबंधों और वैश्विक व्यवस्था पर भी रखी राय
● भारतीय नौसेना होगी और ताकतवर, दुश्मनों के लिए काल बराक-1 का होगा आधुनिकीकरण, इजराइल से 1976 करोड़ रुपये का समझौता
● वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा भारत, राजनाथ सिंह का जापान के साथ रक्षा तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर जोर
● बॉम्बे हाईकोर्ट की बीएमसी को फटकार, वीआईपी के लिए सड़कें चमकाईं, जनता को यह सुविधा क्यों नहीं, ब्रिटिश प्रिंस के दौरे पर हुई सफाई
● कश्मीर में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, चक्रवात ‘अकवान’ का खतरा बढ़ा

More Stories
नई दिल्ली 19 नवम्बर 26*तुगलकाबाद में अवैध शराब के खिलाफ सुरेंद्र बिधूड़ी का हल्ला बोल, एलजी और पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्र
लखीमपुर 19 नवम्बर26*लखीमपुर खीरी का बुलेटिन
रायगड 19 नवम्बर 26*खोपोली पोलिसांची मोठी कामगिरी! गोव्यातून आरोपीला अटक; ७१ वर्षीय महिलेच्या हत्या प्रकरणाचा उलगडा