नई दिल्ली 5 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
नई दिल्ली*05 – नवंबर – गुरुवार*
👇
================================
*1* अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल नौकरी करेंगे, 3.18 लाख अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ा; 25% पहले जैसे परमानेंट होंगे, बाकी 75% को फायदा
*2* पीएम मोदी एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से आज मिलेंगे, नई दिल्ली में शाम 4:30 बजे मुलाकात; भारत ने पहली बार 30 गोल्ड जीते
*3* देश में 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनेंगी, बिजली स्टोर करने की क्षमता बढ़ाने के लिए 14,500 करोड़ रुपए केबिनेट की बैठक में मंजूर
*4* महिलाओं-बच्चों के खिलाफ अपराधों पर एक्शन मोड में सरकार, 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगे मजबूत
*5* संघ सरकार्यवाह बोले- राम मंदिर बनाकर दिखा दिया, आरक्षण सामाजिक आधार पर जारी रहना चाहिए, राजनीति के लिए इस्तेमाल न हो
*6* सस्ता होगा कैंसर का इलाज!: एम्स खोज रहा कम खर्च में बेहतर उपचार के तरीके, कम डोज और इम्यूनोथेरेपी पर शोध जारी
*7* कभी चीन तो कभी अमेरिका: राहुल की विदेशी मुलाकातों पर भाजपा ने उठाए सवाल, पूछा- किसके इशारे पर काम कर रहे गांधी?
*8* ‘सुप्रिया अब तैयार हैं, पहले आप स्वस्थ हो जाइए’: शरद पवार को PM मोदी ने किया फोन, करीबी का दावा; अटकलें तेज
*9* ‘अभिजीत दीपके को अमेरिका और आशुतोष रांका को पाकिस्तानी नेताओं से मिल रही फंडिंग’, केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
*10* ‘विदेश दौरे बंद करें, तभी जीतेंगे’: रिजिजू का राहुल पर तंज, कहा- भाजपा को दुश्मन नहीं, सियासी विरोधी मानें
*11* हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई में कराया गया भर्ती
*12* महाराष्ट्र: ’73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 5-5 हजार रुपये’, फडणवीस बोले- बाकी को दो दिन में मिलेगा पैसा
*13* दीवाली से पहले ईरान से आई अच्छी खबर, अब होर्मुज से बिना रोक-टोक गुजरेंगे भारतीय जहाज
*14* ‘छात्रों के कल्याण के लिए भी राजनीति में आया हूं’: तमिलनाडु के सीएम विजय बोले- भ्रष्टाचार और नशे से दूर रहें
*15* उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान युद्ध पर फोड़ा चुनाव में हार का ठीकरा, बोले- हमारे वोटर ने बदल लिया पाला
*16* अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में 5 भारतवंशी जीते, सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के मेंबर; ट्रम्प ने विवेक रामास्वामी का प्रचार किया, फिर भी हार गए
*17* ट्रम्प दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे, डेमोक्रेट्स को बहुमत, ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध और तेल के बढ़े दाम पड़े भारी, लेकिन ऐसे फैसले लेते रहेंगे
*18* ‘ईरान पर हमला हुआ तो अंजाम भुगतना होगा’, अमेरिका को मोजतबा खामेनेई की धमकी।
=============================
[05/11, 06:27] +91 87658 77512: *🏵️ सुप्रीम टिप्पणी….दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत*
*सुप्रीम कोर्ट बोला- कानून पर विचार की जरूरत; 5 राज्यों में लागू है नियम*
*सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानून अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। कोर्ट ने बताया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2003 में 3 थी, जो अब घटकर 1.9 रह गई है। 2.1 की प्रजनन दर को रिप्लेसमेंट रेट माना जाता है।*
*इससे कम प्रजनन दर का मतलब है कि एक पीढ़ी अपनी जगह अगली पीढ़ी को पूरी तरह नहीं ले पाएगी। कोर्ट ने कहा कि प्रजनन दर में गिरावट से बुजुर्गों की आबादी बढ़ सकती है और कामकाजी लोगों की संख्या घट सकती है। इन बदलावों को नजरअंदाज करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।*
*जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने महाराष्ट्र की पूर्व सरपंच मंगला भीमराव को राहत दी। उन्हें तीसरे बच्चे के जन्म के कारण अयोग्य ठहराया गया था। बेंच ने 2003 के उस फैसले पर दोबारा विचार के लिए मामला बड़ी बेंच के पास भेज दिया, जिसमें दो बच्चों की शर्त को सही ठहराया गया था।*
*कोर्ट बोला- मौजूदा कानून राजनीतिक अधिकारों से वंचित करते हैं*
*बेंच ने कहा कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानून नागरिकों के एक पूरे वर्ग को राजनीतिक प्रतिनिधित्व से बाहर कर देते हैं। इसका किसी व्यक्ति की सार्वजनिक पद संभालने की क्षमता से कोई खास संबंध नहीं है।*
*कोर्ट के मुताबिक, ऐसे कानून लोगों को बच्चे पैदा करने या लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर करते हैं। इससे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले प्रजनन से जुड़े फैसले लेने की आजादी के अधिकार का उल्लंघन होता है।*
*महाराष्ट्र में तीसरे बच्चे के कारण महिला को अयोग्य ठहराया गया था*
*मंगला भीमराव महाराष्ट्र की काकोड़ा ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच थीं। महाराष्ट्र ग्राम पंचायत अधिनियम, 1959 की धारा 14(1)(j-1) के तहत दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकने का प्रावधान है। इसी नियम के तहत तीसरे बच्चे के जन्म के बाद उनके खिलाफ शिकायत की गई थी।*
*अतिरिक्त कलेक्टर ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त आयुक्त के पास अपील की, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 5 अगस्त 2025 को उनकी अयोग्यता बरकरार रखी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।*
*सुप्रीम कोर्ट ने 4 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। अब सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है, ताकि यह तय किया जा सके कि दो बच्चों की शर्त को सही ठहराने वाले पुराने फैसले पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए या नहीं।*
*7 राज्यों ने दो बच्चों की शर्त खत्म की*
*सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश वकील रुक्मिणी बोबडे को कोर्ट की मदद के लिए एमिकस क्यूरी नियुक्त किया था। कोर्ट ने उनसे और याचिकाकर्ता के वकील प्रतीक बोरंबडे से उन राज्यों की सूची मांगी थी, जहां दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक है।*
*रुक्मिणी बोबडे की ओर से दी गई सूची के मुताबिक, 7 राज्यों ने दो बच्चों की शर्त खत्म कर दी है, जबकि 15 राज्यों में ऐसी कोई नीति नहीं है। गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तराखंड में यह नियम अब भी लागू है।*
*2003 में सुप्रीम कोर्ट ने दो बच्चों की शर्त को सही ठहराया था*
*2003 में जावेद बनाम हरियाणा राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 में दो बच्चों की शर्त को संवैधानिक रूप से सही ठहराया था।*
*इस कानून के तहत दो से ज्यादा जीवित बच्चे होने पर कोई व्यक्ति स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं लड़ सकता था। मौजूदा बेंच ने 4 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था।*
*उस समय कोर्ट ने विचार किया था कि 2003 के फैसले पर दोबारा विचार किया जाए या मामला बड़ी बेंच को भेजा जाए।*
[05/11, 06:48] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*🕎!!..देश दुनिया..!!🕎*
👇
*05/11/2026*
⬇️
ट्रम्प दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे, डेमोक्रेट्स को बहुमत: अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद: ट्रम्प ने ‘जिहादी’ कहा था,
⬇️
ईरानी दूतावास ने ट्रम्प को कचड़े के डिब्बे में फेंकने वाला AI वीडियो शेयर किया, बोला- अमेरिकी जनता ने युद्ध के खिलाफ वोट दिया
⬇️
इजराइल को हथियार खरीदने के लिए अमेरिका पैसे नहीं देगा: ट्रम्प बोले- उन्हें अब जरूरत नहीं; चुनाव में विरोधियों ने फिजूलखर्चे पर सवाल उठाए थे
⬇️
‘दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत’: सुप्रीम कोर्ट बोला- कानून पर विचार की जरूरत; 5 राज्यों में लागू है नियम
⬇️
CJI बोले–ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम कटा, तो घबराएं नहीं: हम मामला सुन रहे हैं; एक दिन पहले चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 भरने को कहा
⬇️
CEC ज्ञानेश पर 20 साल पुराने आरोप की जांच होगी: केरलम में ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप, यहां 10 साल बाद कांग्रेस सरकार बनी है
⬇️
नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल-टनल: 7 KM लंबी, 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन; दुनिया का छठा प्रोजेक्ट
⬇️
आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी: ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे गए करोड़ों रुपए, पुलिस कर रही जांच
⬇️
उत्तरकाशी केदारताल ट्रैक पर 3 और शव मिले: अब तक 5 की मौत, 3 की तलाश जारी, एवलांच में 8 लोग फंसे थे
⬇️
गुवाहाटी शूटआउट का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया: पुलिस से पिस्टल छीनने की कोशिश की; होटल में 5 लोगों की हत्या का आरोप था
⬇️
आंध्र में मुरासु तूफान के चलते 35 ट्रेनें रद्द: 12 हजार लोग राहत शिविरों में; यूपी के 10 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 605
⬇️
यूपी में ठंड बढ़ी, लखनऊ समेत 10 शहरों में कोहरा: 20 जिलों में पारा 20°C से कम, नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब
⬇️
लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ लगे ‘बॉयकॉट सपा’ के बैनर: स्वामी प्रसाद के मुद्दे पर मौर्य समाज नाराज, बोले- PDA का नारा सिर्फ चुनाव तक
⬇️
PNB से 10-करोड़ फ्रॉड करने वाली महिला बैंककर्मी गिरफ्तार: CBI ने दोस्त को भी पकड़ा, नोएडा में अफसरों के लॉगिन यूज किए
⬇️
अलीगढ़ में 3 दिन पहले निलंबित दरोगा ने सुसाइड किया: शराब के नशे में मिलने पर SSP सस्पेंड किया, पिता कमरे में गए तो लटका मिला
⬇️
ग्राहक बनकर शराब की दुकानों पर पहुंची आबकारी टीम: मुजफ्फरनगर में कीमत और बिक्री व्यवस्था की जांच की, रजिस्टर भी खंगाले
⬇️
पोस्टर पर कालिख पुती तो एसटी हसन ने मांगी माफी: मुरादाबाद के पूर्व सांसद ने कहा था-आज तक पता नहीं राम की पैदाइश कहां हुई थी
⬇️
डीएम और अधिवक्ता के बीच विवाद: बिजनौर में DM पर धक्का देकर भगाने का आरोप, वकीलों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया
⬇️
बदायूं में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया: एक बच्ची की मौत, तीन फिट, पति बोला- पहली बार मिसकैरिज हो गया था
⬇️
सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी: 30 किलो खराब गुलाब जामुन नष्ट कराए, मिठाई की दुकानों से 22 नमूने जांच के लिए भेजे
⬇️
सहारनपुर के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी: मेंटेनेंस और निर्माण कार्यों के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर शटडाउन
[05/11, 06:51] +91 95191 91829: …. *जय श्री राम*
*गुरुवार, 05 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार*
🔶मध्यावधि चुनाव में हार: ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध और तेल के बढ़े दाम पड़े भारी; तेहरान में जश्न का माहौल
🔶मोदी ने पवार से कहा-सुप्रिया तैयार हैं, साथ देश संभालेंगे:पवार बोले- आप साथ, तो देश की चिंता नहीं; पहले NCP के विलय की अटकलें आई थीं
🔶TMC विधायक के ऑफिस से ₹1.02 करोड़ जब्त:CM बोले- यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा; ममता-अभिषेक ने राज्य का सारा पैसा हड़प लिया
🔶ट्रंप कमजोर पड़े तो ईरान ने बदली चाल, भारत समेत 4 देशों के लिए खोला होर्मुज का रास्ता
🔶अग्निवीरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, 75% जवानों को मिलेगा 2 साल का सेवा विस्तार
🔶मुद्रा बाजार अपडेट: अमेरिकी चुनाव नतीजों से पहले डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 94.61 के स्तर पर पहुंचा
🔶राहुल गांधी ने PM को बहस की चुनौती दी:बोले- मोदी देशद्रोही, 1 साल में निपट जाएगी सरकार; पंजाब में कत्ल करना फैशन बना
🔶आंध्र में मुरासु तूफान के चलते 35 ट्रेनें रद्द:12 हजार लोग राहत शिविरों में; यूपी के 10 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 605
🔶दिवाली से पहले अमूल ने दिया ग्राहकों को झटका, ₹50 महंगा हुआ घी और ₹15 बढ़े बटर के दाम
🔶चीन में पानी पर मोटरसाइकिल चलाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
🔶यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देंगे दुनिया के दिग्गज, योगी सरकार ने किया ग्लोबल एडवाइजरी काउंसिल का गठन
🔶ट्रंप की सरकार रहेगी, लेकिन पावर चली जाएगी? हार के होंगे साइड इफेक्ट!
🔶होंडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV का नाम ALPHA, राजस्थान के टपूकड़ा संयंत्र में होगा उत्पादन
🔶’दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत’:सुप्रीम कोर्ट बोला- कानून पर विचार की जरूरत; 5 राज्यों में लागू है नियम
🔶सुप्रीम कोर्ट बोला- गलत नंबर डायल कर रहे, प्रदर्शन करें:याचिका खारिज; लोकसभा-राज्यसभा की आरक्षित सीटों के रोटेशन की मांग की थी
🔶मणिपुर में दो नगा उग्रवादी गुटों के बीच गोलीबारी:4 की मौत; गांव वाले घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे
🔶चुनाव आयुक्तों को आजीवन छूट के खिलाफ याचिका:सुप्रीम कोर्ट का केंद्र-चुनाव आयोग को नोटिस; 2023 एक्ट की धारा-16 के तहत इम्यूनिटी मिली है
🔶US Midterm Elections : भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, 5 सांसद चुने गए, अरुणा मिलर भी जीतीं
🔷NZ vs IND 1st ODI: विराट कोहली का अर्धशतक, भारत ने 5 विकेट से जीता मुकाबला; सीरीज में 1-0 की बढ़त
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
[05/11, 06:56] +91 95191 91829: *समाचार प्रातः 5 बजे तक के*
▪️◼️◾🔳⚫🔳◾◼️▪️
प्रथम वर्ष,गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विक्रम संवत 2083,
कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी
संयुक्त बुलेटिन संख्या – 720
⚡*बड़ी खबर*
1.*मुख्यमंत्री ने उत्तर बंगाल के लिए कई रियायतों और सुविधाओं की घोषणा करते हुए 313 करोड़ रुपये के विकास पैकेज का ऐलान किया।
2.*अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने मध्यावधि चुनावों में हार के लिए ईरान युद्ध और महंगाई को प्रमुख कारण बताया।
🏙️ *महानगर और आसपास*
1.*पश्चिम बंगाल सरकार आज नई औद्योगिक नीति की घोषणा करेगी।निवेशकों के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
2.*रितेश तिवारी का सनसनीखेज आरोप: ‘तृणमूल पार्षद ने भाजपा उम्मीदवार बनने के लिए पैसे देने का प्रस्ताव रखा था।’।
3.*मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज हुगली में किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
4.*दार्जिलिंग में जुवेनाइल न्यायालय को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का वकीलों ने किया विरोध, हड़ताल की घोषणा।
5.*इंद्रनील मामले में दूसरी गिरफ्तारी! पुलिस ने मास आर्ट के प्रमुख सदस्यों में से एक ध्रुवज्योति को गिरफ्तार किया।
6.*खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर भी नोटों का ढेर, 1 करोड़ 40 लाख रुपये बरामद।
🇮🇳 *देश की हलचल*
1.*56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये, दिवाली पर अयोध्या में दिखेगा अद्भुत नजारा।
2.*शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, बेटी सुप्रिया सुले ने पोस्ट कर दी जानकारी,प्रधानमंत्री ने फोन करके उनका हालचाल पूछा।
3.*कारगिल में बेकाबू होकर खाई में गिरा सैन्य वाहन, दो जवानों की गई जान
4.*यौन शोषण मामलों की सुनवाई के लिए बढ़ेंगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी।
5.*ट्विशा शर्मा मौत केस: जेल में मनेगी पूर्व जज गिरिबाला सिंह की दिवाली, हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज।
6.*युवा संवाद कार्यक्रम में किए गए वादे को निभाते हुए राहुल गांधी ने इंदौर के एक छात्र की आंखों का इलाज कराने में मदद की।
7.*रूसी मंत्री के छेड़छाड़ किए गए वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
8.*धमकी देने के आरोप में निलंबित एसीपी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ वकीलों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
9.*पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और नौकरी पर सहमति, झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार ने मानीं इंसाफ कमेटी की मांग।
🌍 *दुनिया की जानकारी*
1.*स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 69 लोगों की मौत के छह दिन बाद परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने इस्तीफे का ऐलान किया।
2.*ईरान ने होर्मुज में आवाजाही पर लगी पाबंदियों से भारतीय जहाजों को छूट दी।
3.*ईरान ने ट्रंप की चुनावी हार को युद्ध के खिलाफ जनादेश बताया, खामेनेई ने अमेरिका से संबंध सुधारने से इनकार किया।
🏆 *खेल की दुनियाँ*
1.*हॉकी में भारत पुरूष एशिया चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंचा। आज फाइनल मुकाबला जापान से।
[05/11, 07:02] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*05/11/2026*
👇
*🕎 बिजनेस स्टैंडर्ड 🕎*
📝टाटा प्रोजेक्ट्स ने महाराष्ट्र में वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी का संयंत्र बनाने का अनुबंध जीता।
📝एनएसई के दूसरी तिमाही के नतीजे: मुनाफा 23% बढ़कर 2,578 करोड़ रुपये हो गया, राजस्व में 9% की वृद्धि हुई।
📝भारत ने लघु मूल्य की सेवाओं के निर्यात और आयात के लिए विदेशी मुद्रा रिपोर्टिंग नियमों में ढील दी है।
📝भारत ने क्यूएस एशिया रैंकिंग में 34 नए विश्वविद्यालयों को शामिल किया; शीर्ष छह विश्वविद्यालय फिसल गए।
📝गिवा ने 100 मिलियन डॉलर से अधिक की धनराशि जुटाई, जिसका नेतृत्व किया गया।
📝एकाधिक वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन।
📝15 दिसंबर से मोटर बीमा के लिए चार स्तरीय संरचना अनिवार्य की गई है।
📝एचआरवी फार्मा ने जर्मनी की फाटेबो का अधिग्रहण किया।
*बिजनेस स्टैंडर्ड*
📝एमक्योर फार्मा का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 34% बढ़कर 325.5 करोड़ रुपये हो गया, राजस्व में 24% की वृद्धि हुई।
📝भारत का डेटा सेंटर क्षेत्र 3 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित करेगा।
📝एनटीपीसी का लक्ष्य 2032 तक 58 गीगावाट की स्थापित क्षमता जोड़कर 149 गीगावाट तक पहुंचना है: अध्यक्ष।
📝प्रावधानों में कमी के चलते एसबीआई का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 14.3% बढ़कर ₹23,038 करोड़ हो गया।
📝भारत का लक्ष्य 2029 तक 3 ट्रिलियन रुपये का रक्षा उत्पादन और 50,000 करोड़ रुपये का निर्यात करना है।
📝रीन्यू ओडिशा में 1,500 मेगावाट की पंपेड हाइड्रो परियोजना में ₹9,000 करोड़ का निवेश करेगी।
📝✔नाल्को ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में अपने शुद्ध लाभ में 54% की वृद्धि के साथ अब तक के सर्वश्रेष्ठ छमाही परिणाम दर्ज किए।
📝ब्लू अश्व कैपिटल के बाहर निकलने के बाद अपसर्ज इंडिया ने ₹50 करोड़ के आईडी फ्रेश फूड सौदे का नेतृत्व किया।
📝फाइजर के दूसरी तिमाही के नतीजे: शुद्ध लाभ 65.7% बढ़कर ₹313 करोड़ हो गया, आय ₹774 करोड़ रही।
📝ज़ाइडस वेलनेस के दूसरी तिमाही के नतीजे: शुद्ध लाभ ₹5.1 करोड़, राजस्व बढ़कर ₹1,126 करोड़ हो गया।
📝राजस्व में वृद्धि के चलते बजाज फिनसर्व का दूसरी तिमाही का मुनाफा 25% बढ़कर ₹5,952 करोड़ हो गया।
📝बीपीसीएल ने दिसंबर के अंत में डिलीवरी के लिए 1 मिलियन बैरल अमेरिकी डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की खरीद की।
📝रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 94.75 पर बंद हुआ।
📝एएमसी द्वारा एफओएफ (F) निलंबित करने के कारण अक्टूबर में गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटकर ₹3,300 करोड़ रह गया।
📝पायनियर अर्बन ने गुरुग्राम में ₹3,500 करोड़ की अल्ट्रा-लक्जरी आवास परियोजना शुरू की।
📝तेल की ऊंची कीमतों और हिस्सेदारी की बिक्री के चलते सऊदी अरामको के तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 35% की वृद्धि हुई।
📝राजस्व में वृद्धि के बावजूद समही हॉस्पिटैलिटी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 59% गिरकर 41 करोड़ रुपये रह गया।
📝ओडिशा को शिखर सम्मेलन में स्वच्छ ऊर्जा निवेश के 1.17 ट्रिलियन रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए।
📝इंटरकनेक्ट में देरी होने पर ट्राई प्रति सर्कल 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाता है।
*फाइनेंशियल एक्सप्रेस*
📝बीमा कंपनियां चरणबद्ध कमीशन कटौती और पैमाने पर आधारित ईओएम सीमाएं चाहती हैं
📝तीसरी तिमाही में सोने की मांग में 29% की गिरावट आई।
📝आईफोन और मैक की बदौलत एप्पल ने भारत में सितंबर तिमाही में अब तक का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया।
📝ASUS का लक्ष्य 2028 तक भारत के पीसी बाजार में 25% हिस्सेदारी हासिल करना है।
📝सोलर इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का मुनाफा 79% बढ़ा, राजस्व घटकर 2,082 करोड़ रुपये रह गया।
📝एमसीएक्स के दूसरी तिमाही के नतीजे: शुद्ध लाभ 10% बढ़कर 454.6 करोड़ रुपये हो गया, राजस्व में 14% की वृद्धि हुई।
📝भारत का सौर ऊर्जा आयात बिल 95% से अधिक कम हो सकता है क्योंकि उद्योग 2047 तक 89 अरब डॉलर के निवेश का लक्ष्य बना रहा है।
📝बाटा इंडिया के दूसरी तिमाही के मुनाफे में 30% की बढ़ोतरी हुई।
*मिंट*
📝आरबीआई द्वारा प्रतिबंधों में ढील देने की गुंजाइश कम होने के संकेत के बाद, गैर-संचालित वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने ऋण उत्पादों में बदलाव किया।
📝भारत बैंकिंग डेटा की सुरक्षा के लिए कड़े डिजिटल लॉक लगाने की योजना बना रहा है।
📝लुपिन का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 22.19 प्रतिशत गिरकर ₹1,155.3 करोड़ हो गया।
📝एनएलएमसी को वित्त वर्ष 2027 के अंत तक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की भूमि बिक्री से अतिरिक्त ₹5,000 करोड़ मिलने की उम्मीद है।
📝भारत के एआई मिशन के तहत मेइटी ने स्वदेशी एआई मॉडल ईकेए-1, धीर 2बी और 5बी का अनावरण किया।
📝विप्रो कंज्यूमर का पहली छमाही का राजस्व 17% बढ़कर ₹6,094 करोड़ हो गया; वित्त वर्ष 2030 तक ₹20,000 करोड़ का लक्ष्य रखा है।
📝भारत ने खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योग के लिए 8,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।
📝LIC हाउसिंग फाइनेंस ने दूसरी तिमाही में रिटेल पोर्टफोलियो से ₹553 करोड़ की वसूली की।
[05/11, 07:06] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
👇
*🕎मुख्य समाचार l 05-11-2026*
🎙️सरकार ने अग्निवीरों की सेवा अवधि दो वर्ष बढ़ाने को मंजूरी दी। भारत के स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रम को और मजबूत करने के लिए 92 गीगावाट ऊर्जा भंडारण योजना को भी स्वीकृति।
🎙️केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण और अनुसंधान में विकसित भारत पहल-विस्तार योजना को मंजूरी दी।
🎙️ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही पर लगी पाबंदियों से भारतीय जहाजों को छूट दी।
मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स ने अमरीकी कांग्रेस के दोनों सदनों में बढत हासिल की। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी की हार।
🎙️हॉकी में भारत पुरूष एशिया चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंचा। कल फाइनल मुकाबला जापान से।
🎙️भारत ने न्यूज़ीलैंड को ऑकलैंड में पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हराकर एक-शून्य की बढत बनायी।
[05/11, 07:09] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*❣️TOP 5 BREAKING NEWS*❣️
*05/11/2026*
👇
☑️अमेरिका: मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को लगे झटके से ईरान में जश्न का माहौल।
☑️भारत में बढ़ रहा कैंसर का खतरा, 2050 तक हर साल 28 लाख हो सकते हैं नए मरीज।
☑️आज करनाल में बीजेपी की पदयात्रा में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह।
☑️आज गाजियाबाद में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे CM योगी।
☑️ईरान के तेल जहाजों को फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए मदद पहुंचाने के मामले में अमेरिका ने भारत और तुर्किये से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया।
[05/11, 07:13] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
❣️TOP 18 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*05/11/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* ट्रम्प की करारी शिकस्त के बाद अमेरिकी बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 8 प्रतिशत की बड़ी गिरावट ; GIFT NIFTY में 351 प्वायंट की तेजी।
*2.* काशी से चलने वाली ट्रेनों में बंद हो मांसाहार, संत समाज की मांग।
*3.* उद्योगपति सज्जन जिंदल CM शुभेन्दु से मिले, पावर सिस्टम, पोर्ट, ईस्पात, सीमेंट के क्षेत्र में बड़े निवेश के साथ-साथ मिदनापुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर भी हुयी चर्चा, जनवरी में होगा भूमि पूजन।
*4.* रवीन्द्र, सुभाष सरोवर में छठ पूजा का वचन देकर अगर-मगर पर उतरीं मंत्री अग्निमित्रा पाल, कहा वैकल्पिक तौर पर द. कोलकाता में बनाए जाएंगे 50 घाट।
*5.* लुटेरे बाबर के नाम पर मसजिद का निर्माण बर्दाश्त नहींः CM ने जिलाशासक को दिए कड़े निर्देश, हुमायूं कबीर को भी चेताया।
*6.* बेलियाघाटा सेलटैक्स ऑफिस से हावड़ा रूट पर नयी बस-सेवा शुरू करने की मांग के साथ ममता-तृणमूल प्रवक्ता व विधायक कुणाल घोष ने परिवहन मंत्री से भेट की, स्वीकृति मिलने के आसार।
*7.* दीघा में समुद्र किनारे हॉकरों ने स्टॉल हटाए, रास्ता हुआ साफ, एक दिन पहले ही विकास परिषद ने पर्यटकों के लिए हॉकरों को हटाने की बात कही थी।
*8.* भारत में बढ़ रहा कैंसर का खतरा, 2050 तक हर साल 28 लाख हो सकते हैं नए मरीजः IARC रिपोर्ट।
*9.* CJP अब खत्म है, पीस बॉण्ड साइन करते ही रीढ़ की हड्डी टूट गई: बोले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज काटजू।
*10.* पंजाब CM संसद में चुटकुले सुनाते थे, मुंह से सुबह-सुबह शराब की बू आती थीः भगवंत मान को लेकर सोशल मीडिया पर राहुल का बयान वायरल।
*11.* नेशनल कॉन्फ्रेंस में नहीं थम रही कलह, 10 नाराज विधायकों की बंद कमरे में तीसरी बैठक।
*12.* महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई से गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारियां तेज।
*13.* धमाके के साथ फटा AC बस का टायर, दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर 55 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान।
*14.* यूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, हैदराबाद पुलिस की गिरफ्त में बोला आरोपी।
*15.* कोर्ट की फटकार का असर! BMC ने एक ही दिन में हटाए सभी अवैध निर्माण, कमिश्नर की सैलरी रोकने का था आदेश।
*००००००००००००००००००००००००००*
[05/11, 07:21] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*05-11-2026*
👇
*🕎बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं🕎*
📊15 दिसंबर से मोटर बीमा के लिए चार स्तरीय संरचना अनिवार्य कर दी गई है।
📊वासुदेवन के पद छोड़ने के बाद इक्विटास एसएफबी ने बालाजी नूथलापाडी को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है।
*🕎वस्तुएँ🕎*
📊चांदी – हाजिर मूल्य: ₹176148
📊सोना – हाजिर मूल्य: ₹137034
📊अमेरिका में चुनाव के दिन गैस की कीमतें रिकॉर्ड 4.12 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गईं।
*🕎आईपीओ और पूंजी बाजार🕎*
📊एमके संस फाइन ज्वेल्स के शेयर आज लिस्ट होंगे।
📊एचजीएस इंडिया आईपीओ को अंतिम दिन 231 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला; शेयरों को दोहरे अंकों का जीएमपी प्राप्त हुआ।
📊मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के आईपीओ को 491 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला; जीएमपी बढ़कर 50% हो गया।
📊सेबी ने एक्सिस म्यूचुअल फंड के फ्रंट-रनिंग मामले में चार संस्थाओं पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
📊पेमेंट फर्म रेज़रपे को एसईबीआई से आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है; संभवतः वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही में 5 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर सूचीबद्ध होगी।
*🕎व्यापार एवं कॉर्पोरेट🕎*
📊टाटा प्रोजेक्ट्स ने एक वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माता के महाराष्ट्र स्थित संयंत्र के लिए एक बड़ा अनुबंध जीता है।
📊बीपीसीएल ने दिसंबर के अंत में डिलीवरी के लिए 1 मिलियन बैरल अमेरिकी डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की खरीद की है।
📊ग्राहकों से प्रतिस्पर्धा करना बुद्धिमानी नहीं है: अदानी एयरपोर्ट्स के सीईओ ने एयरलाइन क्षेत्र में उतरने की संभावना से इनकार किया।
📊एनटीपीसी के अध्यक्ष ने कहा कि कंपनी 2032 तक 58 गीगावाट की स्थापित क्षमता जोड़कर कुल 149 गीगावाट तक पहुंचने की योजना बना रही है।
📊टीवीएस मोटर ने चार वैश्विक मॉडल लॉन्च किए, और 2030 तक विदेशी राजस्व में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा है।
📊उच्च स्तरीय बहसें परिपक्व लोगों के बीच होती हैं’: रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी की खुली बहस की चुनौती पर कटाक्ष किया।
📊मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव: दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज होने के बाद हरदीप सिंह पुरी की जीत निश्चित है।
📊सीतारामन ने बहस की चुनौती को लेकर राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि संसद इसके लिए सही मंच है।
📊आगा रुहुल्लाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा दे दिया और पार्टी द्वारा जम्मू और कश्मीर के वादों के कथित ‘विश्वासघात’ के विरोध में श्रीनगर सांसद पद से भी इस्तीफ़ा दे दिया।
*🕎बाज़ार और अर्थव्यवस्था🕎*
📊आरबीआई ने सेवाओं के निर्यात और आयात के लिए विदेशी मुद्रा नियमों में ढील दी है।
📊अमेरिकी मध्यावधि चुनावों ने क्रिप्टो और पूर्वानुमान बाजारों को खतरे में डाल दिया है।
📊अमेरिकी ब्याज दरों में वृद्धि और मजबूत आर्थिक आंकड़ों के चलते डॉलर में एक महीने में सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई।
📊अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 के परिणाम: हाउस और सीनेट चुनावों में शुरुआती रुझान सामने आने के साथ ही जॉन ओसॉफ ने जॉर्जिया में जीत हासिल की।
[05/11, 07:22] +91 95191 91829: . 🚩*जय श्री राम 🚩*
*05 नवंबर, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार* 👇🏻
*========================*
🔸 राजस्थान के 27 जिलों की 3716-पंचायतों में *पंच-सरपंच के लिए आज वोटिंग*, 1.06 करोड़ से ज्यादा वोटर, देर रात तक आएंगे नतीजे
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में उत्तरी ठंडी हवाओं से सुबह-शाम ठंड बढ़ी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32 और रात को 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@14.8, राजसमंद@17.1
🔸 *युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या*, पुरानी रंजिश में 2 हिस्ट्रीशीटर ने मिलकर मारा, दोनों आरोपी डिटेन, राजसमंद के सुलूस रोड की घटना
🔸 उदयपुर दुग्ध उत्पादक संघ में मावली रूट से आए *टैंकर में 9 हजार लीटर कथित मिलावटी दूध पकड़ा*, एडिबल ऑयल और केमिकल मिलाने की आशंका
🔸 I4C और CERT-In ने जारी की गंभीर चेतावनी, *भारतीय बैंकों और फिनटेक कंपनियों पर AI आधारित साइबर हमले का खतरा*
🔸 असम के *हॉस्टल में दूषित पानी पीने से 52 स्टूडेंट बीमार*, टंकी में मरा हुआ बंदर मिलने से हड़कंप!
🔸 *दिवाली पर यूपी में बम धमाकों की धमकी*, अयोध्या-काशी-मथुरा निशाने पर
🔸 लद्दाख प्रशासन ने *सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस*, क्लास की गतिविधियां रोकने का दिया आदेश
🔸 NVS-03 सैटेलाइट ने कर दिया काम, *भारतीय जीपीएस हुआ एक्टिव*
🔸 हार के बाद ट्रंप ने माना- *ईरान जंग से रिपब्लिकन्स को हुआ चुनाव में नुकसान*, लेकिन बोले- फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
🔸 अमेरिका ने *भारत-तुर्किये की कई कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध*, ईरान के तेल जहाजों की मदद पर एक्शन
🔸 *होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने देगा ईरान*, 8 महीने से बंद था रास्ता, इसी रूट से 40% कच्चा तेल मंगाता है भारत
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: भगवान के दरबार में भक्त नारियल, मिठाई और प्रसाद चढ़ाते हैं, लेकिन भीलवाड़ा के मांडल में एक भक्त ऐसा निकला जो भगवान को ही कर गया खाली हाथ, चोर मंदिर में ऐसे घुसा जैसे सांवरिया सेठ का हो परम भगत, पहले लगाई परिक्रमा, हाथ जोड़कर किया नमन, धोक लगाई और फिर मौका देखकर भगवान के चांदी के गहनों पर कर दिया हाथ साफ, पूरी करतूत CCTV में हो गई कैद, मंदिर थाने से महज 50 फीट है दूर, यानी चोर को पुलिस का डर कम और भगवान के दरबार में अपनी किस्मत पर था भरोसा ज्यादा, पुलिस कर रहीं मामले की जांच, उसकी साख पर आई आंच, लोग कस रहे तंज, बोल रहे – सेठ जी के दरबार में आया था आशीर्वाद लेने, पहले बोला- म्हारी नैया पार लगाओ भगवान, फिर खुद ही पार कर गया चांदी का सामान, CCTV थे मुस्तैद, सुरक्षा लेती रही अंगड़ाई, पुलिस भी थी पास, पर चोर ने उनकी आँखों पर धूल झोंकी खास
🔸 उदयपुर–चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर नपानिया पुलिया के पास *ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत*, साथी घायल
🔹 हॉकी: *भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा,* कोरिया को 8-1 से रौंदा, अब जापान से होगी खिताबी भिड़ंत
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINE की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*
[05/11, 07:25] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
05/11/2026
👇
*🕎05 नवंबर 2026 – टॉप 20 देशवार🕎*
*1. 🇺🇸 अमेरिका* : मिडटर्म में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत – कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा, ट्रंप ने माना ईरान युद्ध से हार हुई, शटडाउन 35 दिन का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ।
*2. 🇷🇺 रूस* : कोमिशुवाखा में स्कूल पर रूसी बम हमले में मौत का आंकड़ा 40 पहुंचा, 30 से ज्यादा अब भी मलबे में दबे, यूक्रेन ने अबू धाबी में 10-11 नवंबर को त्रिपक्षीय वार्ता की पुष्टि की।
*3. 🇨🇳 चीन* : शेनझोउ-20 क्रू आज धरती पर लौटेगा, बीजिंग बोला अमेरिका से सहयोग जारी रहेगा, मिडटर्म के बाद समझौतों पर काम होगा।
*4. 🇯🇵 जापान* : जापान में आसियान AI समिट में MSMEs के लिए नई पहल, Google ने जापान समेत 5 देशों में कर्मचारियों को बायआउट ऑफर दिया।
*5. 🇩🇪 जर्मनी* : जर्मनी में युवाओं का प्रदर्शन हिंसक हुआ, Google के बायआउट में जर्मनी भी शामिल, G20 में यूरोप की भूमिका पर बहस।
*6. 🇵🇰 पाकिस्तान* : पाकिस्तान-अफगानिस्तान इस्तांबुल वार्ता बिना समझौते खत्म होने की कगार पर, पाकिस्तान बोला TTP पर ठोस कार्रवाई के बिना बात नहीं, खैबर में अफगान प्रवासियों की निकासी जारी।
*7. 🇦🇫 अफगानिस्तान* : तालिबान बोला पाकिस्तान की मांगें अनुचित हैं, वार्ता ठप है, अफगानिस्तान अपनी जमीन किसी के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देगा, अफीम खेती पर यूएन रिपोर्ट पर चुप्पी।
*8. 🇧🇩 बांग्लादेश* : बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, 670 फैक्ट्रियां बंद, चक्रवात मुरासु का असर कम हुआ।
*9. 🇹🇷 तुर्की* : तुर्की-कतर मध्यस्थता में पाक-अफगान वार्ता फेल, तुर्की बोला सीजफायर बनाए रखो, जेलेंस्की-एर्दोगन मुलाकात की तैयारी।
*10. 🇫🇷 फ्रांस* : फ्रांस में युवा प्रदर्शन जारी, 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, Google के बायआउट में फ्रांस भी शामिल।
*11. 🇬🇧 ब्रिटेन* : ब्रिटेन में इबोला संक्रमित हेल्थ वर्कर को कांगो से इमरजेंसी में लाया गया, भारत-यूके स्कॉच व्हिस्की जांच पर नजर।
*12. 🇮🇳 भारत* : कैबिनेट ने अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन दिया, 75% को नियमित सेवा का मौका, चक्रवात मुरासु कमजोर होकर डिप्रेशन में बदला, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में हराया – कोहली की फिफ्टी, अंशुल कंबोज प्लेयर ऑफ द मैच।
*13. 🇸🇦 सऊदी अरब* : रियाद एयरपोर्ट हमले में घायल दूसरे भारतीय की मौत, मृतकों की संख्या 14 हुई, सऊदी ने शोक जताया।
*14. 🇦🇪 यूएई* : अबू धाबी में 10-11 नवंबर को रूस-अमेरिका-यूक्रेन शांति वार्ता होगी, होर्मुज तनाव पर तेल बाजार में हलचल।
*15. 🇮🇷 ईरान* : ईरान के स्पीकर गालिबाफ बोले अमेरिकी जनता ने युद्ध को ना कहा, ईरान ने अमेरिका के ईरान युद्ध को ट्रंप की हार की वजह बताया, लारक द्वीप पर अमेरिकी स्ट्राइक में 6 नौसैनिक मारे गए।
*16. 🇱🇰 श्रीलंका* : कोलंबो में भारत के अटल इनोवेशन मिशन से इनोवेशन को बढ़ावा, भारत-श्रीलंका सहयोग पर चर्चा।
*17. 🇴🇲 ओमान* : होर्मुज तनाव के बीच ओमान ने शांति की अपील की, शिपिंग कंपनियां अलर्ट पर।
*18. 🇳🇿 न्यूजीलैंड* : भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में हराया – न्यूजीलैंड 185 पर ऑल आउट, भारत 1-0 से आगे।
*19. 🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया* : ऑस्ट्रेलिया में RBA की ब्याज दर पर फैसला आज, AI डेटा सेंटर विरोध पर बहस जारी।
*20. 🇮🇱 इजरायल* : इजरायल चुनाव आयोग ने नेतन्याहू के धांधली के आरोप खारिज किए, फाइनल रिजल्ट में सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत से दूर, गाजा में हमास ने एक और बंधक का शव रेड क्रॉस को सौंपा।
*आज का फोकस: अमेरिका में डेमोक्रेट्स की मिडटर्म जीत से ट्रंप को झटका, रूस के कोमिशुवाखा हमले में 40 की मौत और पाक-अफगान वार्ता का फेल होना।*
More Stories
मथुरा 5 नवंबर 26 बरेली मथुरा हाईवे पर अनियंत्रित कार के दुर्घटना होने पर तीन लोगों की मौत*
मथुरा 5 नवम्बर 26*गोवर्धन में कल दिनांक 5 नवंबर 2026 को लगेगा वृहद पेंशन शिविर
मथुरा 5 नवम्बर 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति रजत शिला का जगह जगह पूजन