🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 31 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 मार्च 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 06:58 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 15:21 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* तैतिल – 06:58 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* गण्ड – 15:40 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:38
*🌙चन्द्रोदय-* 17:08
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 21:33 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 15:31 से 17:05
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी त्रयोदशी 06:58 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मीनाक्षी कल्याणम् , शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीय काल में) , दमनक चतुर्दशी (सायान्हव्यापिनी) , अनंग त्रयोदशी व्रत (पंचांगभेद) , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:21 तक पुन: 20:08 से , सूर्य रेवती नक्षत्र में 20:08 पर , दशलक्षण व्रत पूर्ण (जैन) , रत्नत्रय व्रत प्रारम्भ (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी दिवस (प्राचीनपरम्परानुसार) , भगवान श्री महावीर जी जयंती (जैन) , मुनिश्री निकलंकसागर जी समाधि (जैन , चैत्र शुक्ल त्रयोदशी) , आसरादेवी यात्रा-दोनाद ख़ुर्द (अकोला) , गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार) , भारत की पहली महिला डॉक्टर श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी जयन्ती (160वीं ) , श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती , श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती , वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण , अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस (2026) , विश्व बैकअप दिवस (2026) व इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र सुदी चतुर्दशी 07:08 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अप्युन्मत्तात् प्रलपतो*
*बालाच्च परिजल्पतः।*
*सर्वतः सारमादद्याद-*
*श्मभ्य इव काञ्चनम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-३२
*अर्थात्👉*
_निरर्थक बोलने वाले, पागल तथा बकवाद करने वाले बच्चे से भी सब ओर से उसी भाँति सार बात ग्रहण करनी चाहिए, जैसे पत्थरों में से सोना लिया जाता है।_
🌹
*31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1774 – भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।
1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया।
1917 – अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
1921 – रॉयल ऑस्ट्रेलिया एयरफोर्स की स्थापना हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
1959 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।
1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।
1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।
1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1983 – कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 5000 लोगों की मौत हुई।
1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
1990 – पोल टैक्स यानी प्रति व्यक्ति कर के ख़िलाफ़ लंदन में क़रीब 70 हज़ार लोग सड़कों पर उतर आए थे।
1990 – डॉ भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।
1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1998 – भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
2000 – 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा।
2001 – अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 – कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की घोषणा की गई।
2008 – रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007’ प्रदान किया गया।
2008 – पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई जो दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
2019 – अरब लीग ने सर्वसम्मति से गोलन पहाडि़यों पर ट्रंप का फैसला खारिज किया।
2019 – कश्मीर घाटी में आने-जाने वाला सीआरपीएफ का हर काफिला अब 40 वाहनों से अधिक का नहीं होगा। साथ ही इस अर्धसैनिक बल के काफिले की अगुआई अब एसपी रैंक का अधिकारी ही करेगा।
2020 – कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नेपाल में पूर्ण लॉकडाउन के एक दिन बाद हजारों अमरीकियों ने आज देश छोड़ दिया।
2020 – असाधारण जी 20 व्यापार व निवेश मंत्रिस्तरीय वर्चुअल मीट का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया।
2021 – भारत और ताजिकिस्तान आर्थिक साझेदारी को और बढाने पर सहमत हुए।
2021 – विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर बढ़ाकर 10.1 प्रतिशत किया तथा विश्व बैंक ने बांग्लादेश की अनुमानित विकास दर में संशोधन किया।
2021 – भारतीय सेना ने औपचारिक रूप से सैन्य फार्म को बंद कर दिया।
2021 – रफाल लड़ाकू विमानों की चौथी खेप में तीन विमान फ्रांस से भारत पहुंचे।
2022 – जम्मू के पुंछ जिले के सड़क हादसे में वाहन फिसलने से 9 लोगों की मौत व 4 घायल हुए।
2022 – भारत- सेशेल्स संयुक्त सैन्य दस दिवसीय अभ्यास लैमिटीये सेशेल्स में संपन्न हुआ।
2023 – पाकिस्तान के कराची में मुफ्त राशन वितरण में मची भगदड़ से 8 महिलाओं सहित 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई।
2023 – राजस्थान के जोधपुर सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत व दो घायल हुए।
2023 – भारत और फिलीपींस के बीच चौथी संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2023 – नौसेना वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे सेवानिवृत्त हुए।
2024 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न प्रदान किया।
2025 – पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हुई।
*31 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1504 – गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु।
1860 – रमा शंकर व्यास – हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक।
1865 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
1912 – राजेंद्र नारायण सिंह देव – उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे।
1934 – कमला दास – अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।
1938 – शीला दीक्षित – भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री।
1941 – पी. जे. कुरियन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
1945 – मीरा कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञा , पहली महिला लोकसभा अध्यक्षा।
1987 – कोनेरू हंपी, भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज।
*31 मार्च को हुए निधन👉*
1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।
1930 – श्यामजी कृष्ण वर्मा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1931 – पूर्णसिंह – भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक।
1972 – भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
2002 – मोतुरु उदयन, भारतीय महिला कार्यकर्ता।
2009 – रॉल अलफोन्सिन – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
2020 – गीता रामजी युगांडाई-दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिक और एचआईवी की रोकथाम में शोधकर्ता थीं।
2021 – अमेरिकी बेसबॉल के तीसरे बेसमैन केन रिट्ज (69) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी कॉलेज बास्केटबॉल कोच रॉन ग्रीन (82) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी डू-वॉप बास गायक फ्रेड जॉनसन (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल रनिंग बैक जॉन ब्रॉकिंगटन (74) का निधन हुआ।
2024 – हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री बारबरा रश (97) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी अभिनेत्री सियन बारबरा एलेन (78) का निधन हुआ।
*31 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी दिवस (प्राचीनपरम्परानुसार)।
🌟 भगवान श्री महावीर जी जयंती (जैन)।
🌟 मुनिश्री निकलंकसागर जी समाधि (जैन , चैत्र शुक्ल त्रयोदशी)।
🌟 आसरादेवी यात्रा-दोनाद ख़ुर्द (अकोला)।
🌟 गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार)।
🌟 भारत की पहली महिला डॉक्टर श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी जयन्ती (160वीं )।
🌟 श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती।
🌟 श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती।
🌟 वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस (2026)।
🌟 विश्व बैकअप दिवस (2026)।
🌟 इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
नई दिल्ली *असम में वर्तमान विधायक ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल*
लखनऊ 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की दोपहर 2.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
इलाहबाद 31 मार्च 26*सास-ससुर का भरण-पोषण करना बहू की कानूनी जिम्मेदारी नहीं है- हाई कोर्ट