नई दिल्ली 24 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
*24- मार्च – मंगलवार*
👇
*===============================*
*1* ईरान बोला- मुआवजा मिलने तक जंग जारी रहेगी, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने की मांग, अमेरिका दखल नहीं देगा इसकी गारंटी भी चाहिए
*2* ट्रम्प बोले- मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहता, ईरान में वेनेजुएला की तरह नई सरकार बनेगी, इसके लिए एक खास शख्स से बातचीत कर रहे
*3* ईरान में नहीं चाहते और हत्याएं: पांच दिन सब ठीक रहा तो खत्म होगा पश्चिम एशिया संकट, ट्रंप ने किया बड़ा एलान
*4* ईरान जंग पर मोदी बोले- असर लंबा रह सकता है, हमें तैयार रहना होगा, कोरोना में भी ऐसा संकट झेल चुके, एकजुटता हमारी पहचान
*5* बजट सत्र का दूसरा चरण, 10वां दिन, मोदी ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- असर लंबा रह सकता है, तैयार रहना होगा
*6* राहुल वडोदरा में बोले-मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं, दावा किया- मोदी ने ट्रम्प से कहा कि बिना पूछे किसी से तेल नहीं खरीदेंगे
*7* 14kg सिलेंडर को 10kg करने की खबर अफवाह, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल, होर्मुज से दो और LPG गैस टैंकर रवाना
*8* संघर्षों से लड़खड़ा रही दुनिया के लिए भारत ही उम्मीद’, मोहन भागवत बोले- आने वाला समय हिंदुत्व, सनातन का
*9* अटके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार! वित्त मंत्री ने कहा- जल्द शुरू होगा SWAMIH फंड का दूसरा फेज
*10* 2029 से ही लागू होगा महिला आरक्षण… बजट सत्र में सरकार लाएगी संशोधन बिल, विपक्ष से हो रही चर्चा
*11* बेंगलुरु से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान में बीच हवा में आई तकनीकी खराबी; जेद्दा में आपात लैंडिंग
*12* पेट्रोल की कमी की अफवाह गुजरात में फैली, कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, सरकार ने कहा- अफवाहों से दूर रहें
*13* तमिलनाडु के प्री-पोल सर्वे में स्टालिन सरकार की वापसी, TVK चीफ विजय अपनी सीट भी हार सकते हैं; असम में आज से भाजपा का चुनावी अभियान
*14* प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया, रातभर चलेगा रेस्क्यू
*15* आज सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, बोलीं- विकास की गति होगी और तेज
*16* कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 34 की मौत, 125 कोलंबियाई सैनिक सवार थे; टेकऑफ के बाद 1.5km दूर गिरा
*17* राजस्थान के बालोतरा में ओले गिरे, यूपी के 10 जिलों में बारिश, 20 में अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी, तेज बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट
*===============================*
[24/03, 09:51] Indra Kumar Singh Barabanki: ▶️……कानपुर देहात : कानपुर देहात में किशोर की हत्या से सनसनी
शादी में 500 के लेनदेन को लेकर हत्या की
साथी किशोर ने पेट में चाकू घोंपकर जान ली
आरोपी किशोर को पुलिस ने मौके से ही पकड़ा
सरेआम हत्या से इलाके में मची अफरा-तफरी
दोनों एक ही स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ते थे
सिकन्दरा थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात
▶️….गाजियाबाद : गाजियाबाद में डबल मर्डर से मची सनसनी
पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या की
दोनों को गोली मारकर उतारा मौत के गाट
पत्नी शबनम और प्रेमी फहीम को मार डाला
आरोपी राशिद डबल मर्डर के बाद हुआ फरार
साथ बैठखर खाना खाने के बाद जान ले ली
▶️…..कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहा था।
कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब विमान प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। यह इलाका कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू की सीमा के पास स्थित है। उन्होंने कहा कि हादसे में हताहत हुए लोगों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विमान निर्माता अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने इस दुर्घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि फरवरी के अंत में बोलीविया की वायुसेना का भी एक हरक्यूलिस सी-130 विमान घनी आबादी वाले शहर आल्टो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
यह विमान रिहायशी इमारतों से टकराने से बाल-बाल बचा था। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 30 अन्य घायल हुए थे। विमान के कार्गो में रखे करेंसी नोट शहरभर में बिखर गए थे। इस कारण स्थानीय निवासियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें भी हुई थीं।
▶️ …..बदायूं : बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला
दबंगों ने मारपीट की,कुल्हाड़ी से हमला किया
लाइन ठीक करने पहुंची टीम के साथ मारपीट
पेड़ की टहनियां काटने को लेकर हुआ विवाद
6500 रुपये और मोबाइल छीनने का भी आरोप
जान बचाकर भागे बिजली विभाग के कर्मचारी
घटना के बाद करीब 200 गांवों की बिजली ठप
तीन नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
जरीफ नगर थाना के जतकि गांव का मामला
▶️…..मुरादाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार
मुरादाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
▶️…..उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां छह वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है.
दरअसल, आरोप है कि घटना के समय 6 वर्षीय पोती घर में अकेली थी. इसी दौरान घर में मौजूद दादा ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और संबंध बनाने लगा. पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे.परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.
▶️……बाराबंकी में नए ड्राइविंग कानूनों के विरोध में ड्राइवरों ने किया चक्का जाम, मौरंग मंडी, बड़ेल चौराहे तक लगा लंबा जाम, मौके पर पहुंचे ASP पुलिस ने ड्राइवरों और भीड़ को किया तितर बितर।

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 मार्च26 उड़ान गश्ती: छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की पहल_
पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26 _रानी सती मंदिर में चोरी, 2 लाख की नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद_
लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….