नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*===============================*
*1* राहुल से 1 नवंबर को रैली न करने की अपील, दिल्ली के कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर ₹75,000 करोड़ की बिक्री हुई थी
*2* दिल्ली: सीटीआई का राहुल को पत्र, इंडिया गठबंधन की महारैली स्थगित करने की अपील,रैली को 10 नवंबर के बाद आयोजित करने की अपील की है। सीटीआई की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि दिल्ली के व्यापारी इन दिनों दिवाली की खरीदारी और बिक्री के व्यस्त सीजन में हैं। ऐसे में रैली के कारण यातायात प्रभावित होने से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।
*3* भारत को सिर्फ बाजार नहीं मानतीं जर्मन कंपनियां’: गोयल बोले- रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग में साथ बढ़ने की तैयारी
*4* भारत और जर्मनी के बीच बढ़ता तकनीकी सहयोग निवेश, शोध और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है, जबकि भारत विदेशी शोधकर्ताओं को वापस लाने के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर जोर दे रहा है। यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी के बर्लिन में कही
*5* केरलम राज्यपाल ने पद संभालते ही लोकभवन में नॉनवेज रोका, कांग्रेस बोली- क्या खाना है, यह लोग तय करेंगे; राज्य में 97% लोग मांसाहारी
*6* इंस्ट्राग्राम के बाद एक्स पर आई सोनिया गांधी, बताया राजीव गांधी से पहली मुलाकात का किस्सा, वीडियो साझा किया
*7* चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल, पूर्व CJI की अध्यक्षता में समिति बनाने की मांग
*8* ‘पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करूंगी’: हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा, कहा- SEM नोटिस को देंगी चुनौती
*9* हिमाचल: छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, नड्डा बोले- 415 करोड़ का अनुदान देगी केंद्र सरकार
*10* राजस्थान के चुरू जिले के सादलपुर में दर्दनाक हादसा,कार ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत,पांच लोग एक ही परिवार से,मची चीख-पुकार
*11* पंच-सरपंच के लिए बैलेट से वोटिंग, राजस्थान के 16 जिलों में आज मतदान
*12* इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही, चांदी ₹16,503 गिरकर ₹1.94 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹4,796 सस्ता हुआ
*13* न्यूजीलैंड ने भारत को 181 रन का टारगेट दिया, फिलिप्स और बेवॉन ने अर्धशतक लगाए, अर्शदीप सिंह को 2 विकेट
*14* ट्रम्प ने फिर ईरान पर हमले की धमकी दी, ईरान बोला- ऐसा हुआ तो खाड़ी देशों में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल काट देंगे
*15* ट्रम्प फिर बोले-250% टैरिफ की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई, दोनों से कहा था लड़ाई नहीं रोकी तो अमेरिका से कारोबार बंद कर दूंगा
*16* बड़ा विमान हादसा, फिलीपींस में टकराए दो वायुसेना विमान, चार पायलटों की मौत
*17* पाकिस्तान में LPG सिलेंडर 7 हजार रुपए का मिल रहा, ईरान से 17 अक्टूबर से सप्लाई बंद, वहीं से 50% गैस आती है
*==============================*
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*