🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 24अगस्त 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 अगस्त 2025*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 11:50 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 26:06 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* बव – 11:50 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शिव – 12:29 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 05:54
*🌄सूर्यास्त-* 18:52
*🌙चन्द्रोदय-* 06:42
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 17:14 से 18:52
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 भाद्रपद सुदी प्रतिपदा 11:50 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , भाद्रपद शुक्लपक्ष प्रारम्भ , चन्द्रदर्शन शुभ (कल भी) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / त्रिपुष्करयोग 26:06 से सूर्योदय तक , राजयोग 11:49 से , श्रावण नक्तव्रत का अन्तिम दिन , मौन व्रतारम्भ , लब्धिविधान व्रतारम्भ (जैन) ,भगवान महावीर स्वामी जन्म वाचन (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी प्रथम प्रकाश (प्रतिस्थापना) दिवस , संत श्री अमरदास बाबा पुण्यतिथि – रिसोड (वाशिम) , श्री छ छुंगा स्मृति दिवस , कोलकता का जन्म दिवस / वर्षगांठ दिवस (कन्फर्म नहीं) , विश्व गुजराती भाषा दिवस 2025 (प्रसिद्ध गुजराती कवि लेफ्टिनेंट नर्मदाशंकर दवे जयन्ती) व अमर शहीद श्री राजगुरु जन्म दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉भाद्रपद सुदी द्वितीया 12:36 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यो न हृष्यति न द्वेष्टि*
*न शोचति न काङ्क्षति।*
*शुभाशुभपरित्यागी*
*भक्तिमान्यः स मे प्रियः॥*
_*श्रीमद्भगवद्गीता 12.17*_
*भावार्थ👉*
_जो न कभी हर्षित होता है, न द्वेष करता है, न शोक करता है, न कामना करता है तथा जो शुभ और अशुभ सम्पूर्ण कर्मों का त्यागी है- वह भक्तियुक्त पुरुष मुझको प्रिय है ।_
🌹
*24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
79 ईस्वी – माउंट विसुवियस ज्वालामुखी फटने से रोमन शहर पोम्पेई और हरकुलेनियम ज्वालामुखी की राख में दबे गए। जिससे 15 हजार लोगों की मौत हुई (कन्फर्म नहीं)।
1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी व बसे , कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
1814 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीटी पर हमला किया।
1816 – सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1820 – एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।
1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।
1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।
1909 – पनामा नहर के निर्माण के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू हुआ।
1910 – भारत के कोलकाता की तीसरी सबसे बड़ी तम्बाकू कंपनी को आईटीसी लिमिटेड ने ख़रीदा।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1971 – भारत ने ओवल क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर उसकी धरती पर पहली जीत दर्ज की।
1974 – फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
1991 – यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 – चीन और दक्षिण कोरिया ने राजनयिक संबंध स्थापित किए।
1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ़ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई थी।
1995 – उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत (बिक्री शुरु की)।
1999 – पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
2004 – फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
2006 – अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2008 – पेइचिंग ओलंपिक का समापन हुआ इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
2009 – वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ‘मिस यूनीवर्स-2009’ चुनी गईं।
2011 – मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
2011- चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया।
2019 – विश्व की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता, वर्ल्डस्किल्स कज़ान 2019 की रूस के कज़ान में एक भव्य समारोह में शुरूआत हुई।
2019 – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद’ से सम्मानित किया तथा बहरीन के मनामा में ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ के सम्मान से नवाजा गया।
2020 – अमेरिका में चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा ने दस्तक दी। आपात मदद को मंजूरी दी , तूफान ने क्यूबा में हजारों लोग पलायन को मजबूर किए , जबकि 11 की मौत हुई।
2020 – असम में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया( कुल 1.8 किलोमीटर लंबा, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है)।
2020 – हैदराबाद निवासी 21 वर्षीय नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज मानव कैलकुलेटर बने , माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड के तहत उन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता।
2021 – पाकिस्तान ने फतह-1 का सफल परीक्षण किया।
2021 – नागपुर में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड का पहला बैच भारतीय सेना को सौंपा गया।
2021 – हाकैंडे हिचिलेमा ने जाम्बिया के सातवें राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2022 – थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय ने प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा को आम चुनावों से पहले ही पद से निलंबित किया।
2022 – पीएम मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल (2600 बेड) का उद्घाटन किया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया।
2023 – हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 30 सेकेंड में 7 इमारतें एक-एक कर गिरीं , 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई।
2023 – प्रधानमंत्री ने जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चौथी जी 20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक में मसौदा घोषणा पर चर्चा शुरू हुई।
2024 – इजरायल ने गाजा में मिसाइल दागी; दो बच्चों समेत 36 की मौत हुई।
2024 – भारतीय क्रिकेटर 38 वर्षीय शिखर धवन ने संन्यास की घोषणा की।
*24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1818 – शिव दयाल साहब – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक।
1833 – नर्मद (लेफ्टिनेंट नर्मदाशंकर दवे) – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1872 – नरसिंह चिन्तामन केलकर – लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
1888 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
1889 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
1908 – राजगुरु ( शिवराम हरि राजगुरु ) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे।
1911 – बीना दास – भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1912 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।
1924 – राम निवास मिर्धा – राजस्थान विधान सभा के पूर्व सदस्य।
1927 – दीप्ति शर्मा – भारत की महिला क्रिकेटर ।
1927 – अंजलि देवी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता।
1969 – मुकेश तिवारी का जन्म सागर मध्यप्रदेश में हुआ।
1983 – अदिति शर्मा भारतीय अभिनेत्री।
*24 अगस्त को हुए निधन👉*
1925 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर समाजसुधारक।
1968 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
1972 – वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई – भारतीय साहित्यकार थे जो तमिलनाडु से थे।
1988 – छ छुंगा – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मिज़ोरम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
2000 – कल्याणजी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
2014 – हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ।
2015 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।
2019 – अरुण जेटली भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता , राजनेता एवं पूर्व मन्त्री थे।
2021 – ओ. चंद्रशेखर मेनन – एक भारतीय पेशेवर फुटबॉलर थे।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री आर्लीन सोरकिन (67) का निधन हुआ।
2023 – गिटार वादक बर्नी मार्सडेन (72) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर पहलवान ब्रे वायट (36) का निधन हुआ।
2023 – हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री सीमा देव (81) का निधन हुआ।
2024 – जमैका के एथलीट जॉर्ज रोडेन (97) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता विलियम रेनॉल्ड्स (90) का निधन हुआ।
*24 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी प्रथम प्रकाश (प्रतिस्थापना) दिवस।
🔅 संत श्री अमरदास बाबा पुण्यतिथि – रिसोड (वाशिम)।
🔅 श्री छ छुंगा स्मृति दिवस।
🔅 कोलकता का जन्म दिवस / वर्षगांठ दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 विश्व गुजराती भाषा दिवस 2025 (प्रसिद्ध गुजराती कवि लेफ्टिनेंट नर्मदाशंकर दवे जयन्ती)।
🔅 अमर शहीद श्री राजगुरु जन्म दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
कानपूर नगर १५ मार्च २६ * राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं सेवा भारती की वार्षिक कार्य योजना की बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई
नई दिल्ली १५ मार्च २६ * बंगाल असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान..!
मिर्ज़ापुर 15 मार्च 26*गीत, नृत्य, कविता, कहानी, रैंप वॉक और फैंसी ड्रेस जैसी प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध*