नई दिल्ली 23 सितम्बर 26*गिले-शिकवे खत्म, बृजभूषण शरण सिंह और स्वामी रामदेव ने मिलाया हाथ; गाय के घी पर दिया खुला चैलेंज*
*नई दिल्ली।* योग गुरु स्वामी रामदेव और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात कर सभी गलतफहमियों को दूर करने की घोषणा की।
स्वामी रामदेव ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को कुछ गलतफहमी हो गई थी, लेकिन लंबी बातचीत के बाद सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा, “किसी भी कारण से विवाद पैदा हो जाए तो उसे वहीं समाप्त कर देना चाहिए। हम साधु हैं, किसी बात को बढ़ाना नहीं चाहते।”
*घी पर दिया खुला चैलेंज*
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामदेव ने पतंजलि के गाय के घी पर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा, “न तो पतंजलि का गाय का घी नकली है, न हमारी दवाइयां और न ही स्वामी रामदेव नकली हैं।”
उन्होंने मीडिया को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि “घी के दो ढक्कन ले जाएं, एक खाने के लिए और दूसरा लैब में जांच कराने के लिए। अगर कोई कमी होगी तो वैज्ञानिक जांच में सच सामने आ जाएगा।”
साथ ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही हार्ट, हर्निया और घुटने के ऑपरेशन की अफवाहों को भी झूठा बताया और कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने एक कार्यक्रम में पतंजलि के उत्पादों को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था।
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी