नई दिल्ली 2 जून 2026 *तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि अब वह अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होना चाहते हैं।
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बीजेपी छोड़ने का मन बना लिया है और इस संबंध में अपना अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बता दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान अन्नामलाई ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब पार्टी में नहीं रहना चाहते। अन्नामलाई ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कहा है कि अब वह अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होना चाहते हैं।
अन्नामलाई लंबे समय से तमिलनाडु में बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। अब वो नई पार्टी बनाने का मन बना चुके हैं। जल्द ही वो अपनी नई पार्टी को लेकर ऐलान कर सकती है। वहीं बीजेपी उन्होंने किसी तरह मनाने की कोशिश में जुटी हुई है। पार्टी नेतृत्व को अब भी उम्मीद है कि वे अन्नामलाई को रुकने के लिए मना लेंगे, लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपना मन बना लिया है।
सूत्रों की मानें तो IPS अधिकारी से राजनेता बने अन्नामलाई को बीजेपी में अपना कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी की तरफ से अन्नामलाई को राज्यसभा सीट का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बता दें कि अन्नामलाई चाहते थे कि बीजेपी राज्य चुनाव अकेले ही लड़े, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि पिछले कुछ सालों में पार्टी ने काफी मज़बूत पकड़ बना ली है। हालांकि, बीजेपी नेतृत्व ने AIADMK के साथ अपना गठबंधन फिर से शुरू कर दिया। पार्टी के इस फैसले से अन्नामलाई खुश नहीं थी। चुनाव इस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।
सूत्रों की मानें तो अन्नामलाई तमिलनाडु में एक आंदोलन शुरू कर सकते हैं। बाद में वो एक पार्टी बना सकते हैं। कई सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य समान विचारधारा वाले लोगों को जोड़ना और एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है। अन्नामलाई पहले से ही ‘We The Leaders’ नाम से एक गैर-लाभकारी नेतृत्व पहल चला रहे हैं। यही बड़े राजनीतिक प्रोजेक्ट की नींव बन सकती है। यहीं नहीं कहा जा रहा है कि तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों में उनकी पार्टी चुनाव लड़ सकती है। इससे उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता और सांगठनिक ताकत की शुरुआती परीक्षा हो जाएगी।
भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अन्नामलाई 2020 बीजेपी में शामिल हुए।
वो तेजी से तमिलनाडु में पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए।
2021 से 2025 तक राज्य बीजेपी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई राज्यव्यापी अभियानों का नेतृत्व किया और युवा मतदाताओं और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच एक मजबूत समर्थन आधार बनाया।
2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं। बीजेपी के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक होने के बावजूद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।
#Annamalai #Tamilnadu #BJP

More Stories
कानपुर नगर ०२ जून २०२६ * माल बनाओ अभियान तेज़, लुटेरों के हाथों में गढ्ढे में शहर, “विकास कार्यों के पत्थर पर भी भ्रष्टाचार! नगर निगम के नियमों को ठेंगा, भुगतान के लिए लगाया फ्लैक्स पोस्टर”
मिर्ज़ापुर०२ जून २०२६ *मड़िहान में 10 वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव जंगल मे मिला।
भागलपुर ०२ जून २०२६ * समर्थकों के साथ संगठन अध्यक्ष,युवा एकता समाजिक संगठन की मुख्यमंत्री से मांग : पुरातत्व विभाग से राबड़ी आवास की हो खुदाई।