September 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 10 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

नई दिल्ली 10 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

नई दिल्ली 10 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

● मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी नाराज, बोले- शर्म आती है, 94% काम पूरा हुआ है, उद्घाटन में नहीं जाऊंगा। ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का भी ऐलान।

● भाजपा ने 7 मोर्चों के प्रभारी घोषित किए, हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी, डी. पुरंदेश्वरी महिला मोर्चा संभालेंगी।

● भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के खिलाफ पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, CJP नेताओं को पोस्ट हटाने के निर्देश, दोबारा आपत्तिजनक पोस्ट आने पर मेटा और X को हटाने के आदेश की चेतावनी।

● ISRO ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया, इससे LVM3 रॉकेट की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

● भारत ने नेपाल को 35 टन राहत सामग्री भेजी, यह राहत की 8वीं खेप है। बाढ़ में अब तक 1367 शव बरामद होने की जानकारी।

● जिनपिंग का BRICS समिट में आना कन्फर्म हुआ, गलवान झड़प के बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की पहली द्विपक्षीय बैठक होगी

● 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस, अभिभावकों की मंजूरी पर मांगा जवाब।

● कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर ED की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, कथित अवैध विदेशी निवेश मामले में जांच जारी। कांग्रेस ने कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना बताया।

● अमृता फडणवीस ने जरांगे को भाई बताते हुए घर पर खाने का न्योता दिया, मराठा आंदोलन के बीच उनका बयान चर्चा में।

● विजय माल्या बोले- ब्रिटेन छोड़ने पर रोक है, भारत कैसे लौटूं, कहा- सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं। माल्या करीब 10 साल से लंदन में हैं।

● तेलंगाना में बकरियों से भरे ट्रक में आग, बिजली के खंभे से टकराने के बाद हादसा, ड्राइवर की मौत और 150-200 बकरियां जिंदा जलीं।

● मुंबई के चेंबूर में 20 बिल्लियों की मौत, सभी के सिर पर चोट के निशान मिले। आरोपी की जानकारी देने पर ₹50 हजार इनाम की घोषणा।

● नॉर्वे PM बोले- जेलेंस्की का विमान ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा, मोल्दोवा से उड़ान भरते समय घटना की जानकारी।

● ट्रम्प का दावा- मिडटर्म चुनाव जीतने पर हर वोटर को ₹5 लाख देंगे, इस योजना पर करीब ₹128 लाख करोड़ खर्च होने का अनुमान।

● बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, ऊपरी स्तर से फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिलहाल लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

Taza Khabar