*नई दिल्ली 10सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!
*=====================
*1.* ओड़ीशा में विधायकों की सैलरी अब देश में सबसे ज्यादा, तीन गुना बढ़कर हुयी 3.45 लाख रुपये प्रति माह, मंत्रियों को मिलेंगे 3.62 लाख, पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़कर 1.17 लाख।
*2.* आज इंडिगो की 1900 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, 9वें दिन सर्विस पूरी तरह बहाल करने की तैयारी।
*3.* कोलकाता में दो सड़क हादसेः बाईपास में बाईकसवार की मृत्यु, रेड रोड पर लैम्पपोस्ट को टक्कर, पिता-पुत्र अस्पताल में।
*4.* मैं बंगाल का ओवैसी… बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर का एक और ऐलान।
*5.* अगले साल स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां सिर्फ 6 दिन, शारदोत्सव पर मिलेंगी 28 छुट्टी, माध्यमिक बोर्ड का बड़ा फैसला।
*6.* कोलकाता का तापमान 15.8, दार्जिलिंग 5.4, कूचबिहार-अलीपुरदुआर में 10 डिग्री के आसपास।
*7.* जयपुर में आज जुटेंगे देश-विदेश के बड़े बिजनेसमैन, 13 नई नीतियां होगी लांच, खुलेगी नए निवेश की राह।
*8.* देश की पहली स्लीपर वंदे भारत पटना से दिल्ली 8 घंटे में, 160KM की स्पीड से दौड़ेगी।
*9.* हरियाणा में लगा ESMA कानून, 6 महीने तक डॉक्टरों की हड़ताल पर रोक।
*10.* गोवा अग्निकांड के बाद एक्शन में सावंत सरकार, लूथरा ब्रदर्स के रोमियो लेन क्लब पर चला बुलडोजर।
*11.* राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे, मंत्रियों से मिलेंगे।
*12.* नागपुरी संतरे जैसे मीठे हैं फडणवीस, उनके जैसा कोई CM नहीं… शिंदे ने तारीफ में पढ़े कसीदे।
*13.* राजकोटः 6 साल की बच्ची से निर्भया जैसी दरिंदगी: रेप में नाकाम रहने पर गुप्तांग में रॉड डाल दी, आरोपी गिरफ्तार।
*14.* मुम्बई-दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में TTE को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत।
*15.* पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार से उतारकर ली तलाशी।
*16.* ऑस्ट्रेलिया में आज से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बंद हो जाएगा फेसबुक और इंस्टाग्राम।
*=====================
*!!..देश राज्यों की बड़ी
*1.* अमेरिका में आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने एक झटके में रद्द किए 85 हजार वीजा।
*2.* ये कैसी ‘धर्मनिरपेक्षता’… तमिलनाडु के मंदिर में दीपक जलाने के पक्ष में फैसला देने वाले मद्रास HC जज पर महाभियोग का खतरा, कांग्रेस, सपा, DMK कर रहे मांग।
*3.* कोलकाता: डिजिटल गिरफ्तारी के एक मामले में नेताजी नगर थाना इलाके से आंध्र प्रदेश CID के हाथों वियतनाम का नागरिक गिरफ्तार।
*4.* वायु प्रदूषण में कोलकाता ने दिल्ली को भी पछाड़ा: कल रात विक्टोरिया मेमोरियल के पास AQI था 342 जबकि दिल्ली में 299, बढ़ी चिंता।
*5.* वीरभूम: 11 वोटरों का नाम ‘राम’, EC के ऐप में बदलकर हो गया ‘नरेंद्र’, BLO से लेकर मतदाता तक दिग्भ्रमित।
*6.* SIR: प्रत्येक BLO को पुनः मृतकों के कागजातों की जांच करने का EC का निर्देश।
*7.* उत्तर 24 परगना के गाईघाटा में फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग लेने आई महिला से शौचालय में उत्पीड़न के चेष्टा, गिरफ्तार ग्रुप D कर्मी।
*8.* Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट से आज 14 फ्लाइटें रद, दिल्ली की 6 उड़ानें कैंसिल।
*9.* ओडिशा में 3 गुना बढ़ी विधायकों की सैलरी: अब हर महीने मिलेंगे 3.45 लाख रुपये, पेंशन बढ़ाने का भी प्रावधान।
*10.* जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर से अलगाववादी नेता जावेद नलका गिरफ्तार, 1996 के मामले में था वॉन्टेड।
*11.* प्रदूषण पर दिल्ली सरकार सख्त: तंदूर में कोयला-लकड़ी बैन, खुले में कूड़ा जलाने पर लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना।
*12.* आज ‘एक देश-एक चुनाव’ पर गठित कमेटी की होगी मीटिंग।
*13.* टैरिफ डील पर चर्चा के लिए US की एक टीम आज आएगी भारत।
*14.* अनुमान: 2050 तक दुनिया में शहरों में 2.5 अरब और लोग आएंगे, दबाव के चलते मिट्टी खो रही अपने प्राकृतिक गुण।
*15.* इमरान खान को मेंटल टॉर्चर किया जा रहा’, पूर्व पीएम की बहनों ने देर रात डाला अडियाला जेल के बाहर डेरा।
*16.* 107 अंक के तेजी के साथ सेंसेक्स 84,773 पर, निफ्टी 27 अंक उपर।
*==========================*

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें