April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 06सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश–विदेश–प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें⤵️

नई दिल्ली 06सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश–विदेश–प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें⤵️

नई दिल्ली 06सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश–विदेश–प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें⤵️

● राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, संसद में पक्ष–विपक्ष के नेताओं ने भी बाबा साहेब को नमन किया

● भारत–दक्षिण अफ्रीका तीसरा व अंतिम वनडे आज विशाखापत्तनम में, सीरीज 1–1 से बराबर, आज का विजेता ही सीरीज का विजेता होगा, निगाहें विराट कोहली पर—क्या वे करियर में दूसरी बार लगातार तीसरा शतक लगा पाएंगे

● मौसम: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और पंजाब में आज शीतलहर की संभावना, यूपी में भी रात की ठंड बढ़ेगी, अगले दो दिनों में हिमाचल, पूर्वोत्तर राज्यों और ओडिशा के कई इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान

● लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अंबेडकर महासभा कार्यालय में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, आज अंबेडकर महासभा कार्यक्रम और यूपी होमगार्ड के 63वें स्थापना दिवस की रैतिक परेड में शामिल होंगे

● मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 1120 करोड़ की संपत्तियां अटैच, अब तक 10,117 करोड़ की कार्रवाई

● पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज बाबरी मस्जिद शिलान्यास, हजारों लोगों के जुटने की संभावना, कई जिलों से भीड़ पहुंची, इलाका हाई सिक्योरिटी ज़ोन घोषित, सुरक्षा में 19 कंपनी केंद्रीय बल तैनात

● बहन–बेटियों के फोन में ‘112 India’ ऐप डाउनलोड करने की अपील, संकट में एक क्लिक पर तुरंत मदद

● चुनाव आयोग: BLO को राज्य सरकार से भुगतान में देरी, 90 करोड़ रुपये की जरूरत, अगले सप्ताह 70 करोड़ जारी होने की तैयारी

● वीरभूम के नानूर में TMC नेता की पीट–पीटकर हत्या, तीन घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

● कोलकाता के ब्रिगेड में 5 लाख कंठ गीता पाठ की तैयारियां जारी

● कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में तिरुपति बालाजी का भव्य स्वरूप, 101 पंडितों ने कराई रस्में, धीरेन्द्र शास्त्री भी मौजूद

● जयपुर से आज भी इंडिगो की 6 उड़ानें रद्द, यात्री घंटों से परेशान

● अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत को जिंदा जलाने की कोशिश, आधी रात कमरे में जलती आग फेंकी गई—महेश दास का दावा

● बिहार के सासाराम में चिराग पासवान की पार्टी के नेता की गिरफ्तारी, नाबालिग के किडनैपिंग और रेप का आरोप

● दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी—इंडिगो की फ्लाइट्स धीरे–धीरे सामान्य हो रही हैं

● भारत–रूस व्यापार पर पीएम मोदी बोले—समय से पहले 100 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्य पूरा करेंगे

● यूरोपीय संघ ने X पर कंटेंट नियम उल्लंघन को लेकर 14 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया

● ट्रंप ने भारतीयों के लिए वर्क परमिट की अवधि 5 वर्ष से घटाकर 18 महीने की, हजारों लोग प्रभावित

Taza Khabar