नई दिल्ली ७ जुलाई २६*श्रेयस की कप्तानी में भारत अब तक नहीं जीता:इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 आज, हारे तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी_*
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 191 रन का टारगेट 4 विकेट से हासिल कर बढ़त बनाई थी।
भारत अगर यह मैच हारती है तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है। वे लगातार 4 मैच गंवा चुके हैं। IPL समेत पिछले 10 टी-20 में श्रेयस 9 मैच हार चुके हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 32 टी-20 खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार