February 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २७ जनवरी २६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश

नई दिल्ली २७ जनवरी २६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

नई दिल्ली २७ जनवरी २६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

📝आज दिनांक 👉
📜 27 जनवरी 2026
मंगलवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1947
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2082
🇮🇳मास- माघ
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- नवमी – 19:07 तक
🗒पश्चात्- दशमी
🌠नक्षत्र- भरणी – 11:09 तक
🌠पश्चात्- कृत्तिका
💫करण- बालव – 08:16 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- शुक्ल – 27:12 तक
✨पश्चात्- ब्रह्म
🌅सूर्योदय- 07:12
🌄सूर्यास्त- 17:55
🌙चन्द्रोदय- 12:13
🌛चन्द्रराशि- मेष – 16:45 तक
🌛पश्चात्- वृषभ
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
💡अभिजित- 12:12 से 12:55
🤖राहुकाल- 15:14 से 16:35
🎑ऋतु- शिशिर
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज मंगलवार को 👉 माघ सुदी नवमी 19:07 तक पश्चात् दशमी शुरु , महानन्दा नवमी , गुप्त नवरात्र समाप्त , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 11:09 से , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , पशु मेला पूर्ण (नागौर) , महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती (चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी) , श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि – सोंगीर (धुले) , भगवान श्री अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी) , आचार्य श्री विद्यासागर जी समाधि (जैन , माघ शुक्ल नवमी) , श्री कॉनराड संगमा जन्म दिवस , संत श्री ताजुद्दीन बाबा जन्मोत्सव (नागपुर) अभिनेता बॉबी देओल जन्म दिवस , श्री आर. वेंकटरमन स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस व नेशनल चॉकलेट केक डे (कन्फर्म नहीं)।
🔅कल बुधवार को 👉 माघ सुदी दशमी 16:38 तक पश्चात् एकादशी शुरु।

🎯आज की वाणी👉

🌹
यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,
शास्त्रं तस्य करोति किम्।
लोचनाभ्यां विहीनस्य,
दर्पणः किं करिष्यति ॥
अर्थात्👉
जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?
🌹

27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉

847 – सर्जियस द्वितीय ने पोप का पद छोड़ दिया।
1343 – पोप क्लेमेंट VI ने पोप की ताकत और भोगों के उपयोग को सही ठहराने के लिए पोप बैल को जारी किया।
1756 – ब्रिटेन और प्रशिया ने वेस्टमिंस्टर की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।
1841 – अंटार्कटिका में सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत ईरेबस की खोज की गयी और जेम्स क्लार्क रॉस के नाम से स्थापित किया गया।
1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
1888 – नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।
1891 – पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
1905 – मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
1948 – पहला टेप रिकॉर्डर बिका। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1959 – नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।
1967 – ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
1969 – इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।
1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
1988 – पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
1996 – पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त।
1996 – फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
2008 – पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।
2008 – इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।
2013 – अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
2013 – मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।
2019 – फिलीपींस के कैथलिक कैथेड्रल में 2 ब्लास्ट, लगभग 27 की मौत।
2019 – चीन में ग्वांगझोऊ बायुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5 जी नेटवर्क शुरू किया गया।
2019 – अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में पाकिस्तान ने अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2019 – राजपथ पर पहली बार महिला सैनिकों ने दी सलामी, भिवानी की खुशबू कंवर ने किया नेतृत्व।
2020 – आंध्रप्रदेश विधानसभा में राज्य विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित।
2021 – अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौतों पर रोक लगाई।
2021 – मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के डचांग में बस और ट्रक के टकराने से 53 लोगों की मौत व 29 घायल हुए।
2021 – IAF की ताकत में इजाफा हुआ , राफेल विमानों का तीसरा जत्था भारत पहुंचा।
2021 – भारत ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा बढाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्‍यों के साथ कार्यनीतिक भागीदारी तंत्र पर हस्‍ताक्षर किए।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की पहली बैठक की मेजबानी की।
2022 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत हुई।
2023 – इजरायल के यरुशलम के पूजाघर में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत व 10 घायल हुए ।
2023 – दक्षिण अफ्रीका और भारत ने एशियाई देश में चीते को फिर से लाने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – अमरीका, जर्मनी और नार्वे ने यूक्रेन को युद्धक टैंक देने की घोषणा की।
2023 – भारत और मिस्र के बीच साइक्लोन-I का पहला युद्धाभ्यास राजस्थान के जैसलमेर में सम्पन्न हुआ।
2024 – दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज आइकॉन ऑफ द सीज, जिसकी लंबाई 365 मीटर (1,198 फीट) है और जो टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा है, 7,600 यात्रियों को समायोजित कर सकता है, अपनी पहली यात्रा पर मियामी से रवाना हुआ।
2024 – इंडियन नेवी ने बताया कि अदन की खाड़ी में एमवी मार्लिन लुआंडा पर मिसाइल हमले की खबर के बाद नौसेना की तरफ से मदद पहुंचायी गयी।
2025 – उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू हुआ , देश का पहला राज्य बना।

27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1861 – हज़रत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया नागपुर (कामठी गांव में जन्म), महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध मुस्लिम संत थे।
1884 – रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार थे जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे (पद्मश्री)।
1886 – राधाबिनोद पाल – टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।
1888 – मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे।
1901 – लक्ष्मण शास्त्री जोशी – भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।
1907 – पण्डित सीताराम चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
1922 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1926 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य – भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।
1956 – अमर सिंह – समाजवादी पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1967 – भारतीय अभिनेता बॉबी देओल का जन्म हुआ।
1969 – अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता, आवाज अभिनेता और लेखक पैटन ओसवाल्ट ।
1977 – दीपशिखा नागपाल – एक भारतीय अभिनेत्री।
1978 – कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।
1979 – प्रसिद्ध अभिनेत्री रोसमंड पाइक।
1999 – बिंदियारानी देवी – भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर)।

27 जनवरी को हुए निधन👉

1555 – नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ – मुगल बादशाह (1556 का भी वर्णन)।
1986 – निखिल बैनर्जी – 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।
1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक।
2008 – इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।
2009 – आर. वेंकटरमन , भारत के 8वें राष्ट्रपति ।
2020 – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का निधन हुआ।
2021 – ऑस्कर विजेता अभिनेत्री क्लॉरिस लीचमैन का निधन हुआ।
2022 – प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन हुआ।
2022 – अनिल अवचट एक भारतीय डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और मराठी लेखक थे।
2023 – साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जे जमुना (86) का निधन हुआ।
2024 – नार्वेजियन गायक – गीतकार लिलेबजोर्न निल्सन (73) का निधन हुआ।

27 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 पशु मेला पूर्ण (नागौर)।
🌟 महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती (चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी)।
🌟 श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि – सोंगीर (धुले)।
🌟 भगवान श्री अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।
🌟 आचार्य श्री विद्यासागर जी समाधि (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।
🌟 श्री कॉनराड संगमा जन्म दिवस।
🌟 संत श्री ताजुद्दीन बाबा जन्मोत्सव (नागपुर)।
🌟 अभिनेता बॉबी देओल जन्म दिवस।
🌟 श्री आर. वेंकटरमन स्मृति दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस।
🌟 नेशनल चॉकलेट केक डे (कन्फर्म नहीं)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।

Taza Khabar