नई दिल्ली २५जनवरी26*मार्क टुली का 90 साल की उम्र में निधन, लंबे समय तक BBC से जुड़े थे
नई दिल्ली *बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टुली का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में नई दिल्ली में आखिरी सांस ली। BBC में उनके पूर्व सहयोगी सतीश जैकब ने निधन की पुष्टि की है।
उन्होंने 30 साल तक BBC में काम किया था और करीब 20 साल दिल्ली ब्यूरो का नेतृत्व किया।
मार्क टली का जन्म 1935 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने जुलाई 1994 में बीबीसी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे नई दिल्ली से एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य करने लगे।
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टुली को अपने जीवन में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें 1985 में ‘ऑफिसर ऑफ दी ऑर्डर ऑफ दी ब्रिटिश एम्पायर’ बनाया गया। इसके अलावा उन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया और 2005 में पद्म भूषण सम्मान भी दिया गया।

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*