नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया
नई दिल्ली: दिल्ली के सरिता विहार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मामी और 6 वर्षीय चचेरी बहन की हत्या कर दी. आरोपी भांजा वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका का पति ड्यूटी से घर लौटा और अपनी पत्नी और बेटी के शव बिस्तर के बॉक्स में दफन पाया. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी की तलाश में जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने दी जानकारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए साउथ ईस्ट जिले के डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 20 फरवरी, 2026 की रात करीब 10:30 बजे सरिता विहार थाने को भीम कॉलोनी, आली विहार स्थित एक घर में दो शव मिलने की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली. सूचना मिलते ही सरिता विहार पुलिस स्टेशन के एसएचओ समेत स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.
घटनास्थल पर एक अधेड़ उम्र की महिला और एक युवती के शव बिस्तर रखने वाले बक्से में छिपाए हुए मिले. दोनों पीड़ितों को तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद डीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्राइम और एफएसएल टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए.
आरोपी और संभावित कारण
प्रारंभिक जांच और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसी इमारत में रहने वाले 35 वर्षीय लेखाकार दीन दयाल को मुख्य संदिग्ध के रूप में पहचाना है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
इस बीच, पड़ोसियों ने भी इस घटना पर रोष जताया है. पड़ोसी मुकेश कामत ने बताया, “हमें आज सुबह इस भयानक घटना के बारे में पता चला. महिला के पति ने ही सभी को इस बारे में बताया. मामी और भांजे के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. शायद इसी वजह से भांजे ने अपनी मामी और उनकी मासूम बेटी की जान ले ली और फरार हो गया.”

More Stories
मिर्ज़ापुर 22फ़रवरी26*ई रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया और गिफ्ट दिया गया
मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया गया भव्य आयोजन
मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26*सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 9890 लाभार्थियों को प्रदान किया गया लाभ*