February 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १ फरवरी २६ * स्टेशन डायरेक्टर के सेवा निवृत होने पर स्टेशन कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया 

नई दिल्ली १ फरवरी २६ * स्टेशन डायरेक्टर के सेवा निवृत होने पर स्टेशन कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया

नई दिल्ली १ फरवरी २६ * स्टेशन डायरेक्टर के सेवा निवृत होने पर स्टेशन कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन*के स्टेशन डायरेक्टर ऑफिस को एक अलग आभा मंडल प्रदान करने वाले, भारतीय रेल यात्रियों का छूटा हुआ सामान उसके सही मालिक तक पहुँचाने के लिए पहचान बना चुके कुशल व्यक्तित्व के धनी,मृदुभाषी
स्टेशन प्रबंधक श्री राकेश शर्मा जी की 31.01.2026 को सेवानिवृति के अवसर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, पूर्वअधिकारियों,विभिन्न विभागाध्यक्षों,रेल यूनियनों, अखिल भारतीय रेलवे पान पान लाइसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ,वेंडर यूनियन ने उन्हें, उनके कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सुखमय ,मंगलमय भविष्य के लिए आशीर्वचन कहे।
खास बात यह रही कि उन्होंने यह सेवा अपनी नियमित ऑफिशियल ड्यूटी के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से निभाई,
और अपनी पूरी टीम के साथ इसे एक समर्पित सेवा-मिशन बना दिया। हज़ारों यात्रियों का खोया सामान लौटाकर उन्होंने ईमानदारी की मिसाल कायम की, जिसके लिए उन्हें अनेको सरकारी स्तर से अवार्ड और सम्मान पत्र भी मिले जिनमें रेलमंत्री पुरस्कार प्रमुख है।
हमेशा सभी की मदद के लिए तत्पर और मीडिया में भी लोकप्रिय राकेश शर्मा जी को नई जीवन पारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Taza Khabar