नई दिल्ली १३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…
👇
=============================
नई दिल्ली *1 विज्ञान भवन में पीएम मोदी: नारी शक्ति वंदन कानून पर बोले- यह 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक
2 पीएम मोदी ने आगे कहा, ”2023 में नई संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में प्रथम कदम उठाया था। वह समय से लागू हो सके, महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मजबूती दे, इसके लिए 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक का आयोजन होने जा रहा है। आज इस कार्यक्रम के जरिए हमें देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है
3 मोदी महिलाओं से बोले- गृहस्थ नहीं, लेकिन जानता सब हूं, हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं
4 बंगाल में अमित शाह: जनसभा में CM ममता को घेरा, कहा- 4 मई के बाद जेल जाएंगे TMC के गुंडे
5 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम की रैली में ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी डर और हिंसा की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव घुसपैठियों को बाहर निकालने का है और जनता बमों का जवाब वोट से देगी
6 भारत की आध्यात्मिक विरासत ने संकटों में दुनिया का मार्गदर्शन किया: संत, ऋषि और तपस्वी समाज की ढाल- मोहन भागवत
7 सुप्रीम कोर्ट ने मतदान केंद्रों पर फिंगर और आईरिस आधारित बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली लागू करने की मांग पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और राज्यों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि इसे फिलहाल आगामी चुनावों में लागू नहीं किया जा सकता, लेकिन भविष्य के चुनावों से पहले इस पर विचार जरूरी है
8 सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल SIR पर सवाल उठाए, चुनाव आयोग से पूछा- विनिंग मार्जिन 2% और 15% लोग वोट न कर पाएं तब क्या होगा
9 सोनिया गांधी का दावा- महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन असली मुद्दा, पूछा- चुनाव प्रचार के बीच विशेष सत्र की क्या जरूरत; 16 अप्रैल से बहस
10 कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16 से 18 अप्रैल होना है विशेष सत्र
11 आशा भोसले अंतिम सफर पर, 4 बजे मुखाग्नि दी जाएगी, तिरंगे में लपेटकर श्रद्धांजलि दी गई, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर रो दिए
12 नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, सेलेरी बढा़ने को मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-ऑफिसों में तोड़फोड़, फैक्ट्री कर्मचारियों ने 10 गाड़ियों में आग लगाई, पथराव; जगह-जगह सड़कें जाम
13 महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत, मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर; वैन से टकराया सीमेंट मिक्सर ट्रक
14 गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत, राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत गंभीर
15 अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी करेगा, ट्रम्प बोले- ईरान की नौसेना खत्म, 158 जहाज तबाह; कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर पार
16 अमेरिका ने होर्मुज के नाकेबंदी की दी धमकी तो भड़का चीन, कहा- ‘कोई हमारे मामलों में दखल न दे’
17 MP-UP और राजस्थान में तापमान 40°C पहुंचा, लू का अलर्ट, दिल्ली-पंजाब में 40kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी
18 चांदी में आज ₹2,753 की गिरावट, सोना ₹246 सस्ता, ईरान जंग से 45 दिन में सोना ₹9 हजार गिरा, चांदी ₹29 हजार नीचे आई
19 सेंसेंक्स 703 और निफ्टी 208 अंक गिरकर बंद,दिन के निचले स्तर से 1200 अंक चढ़ा सेंसेक्स,
===============================

More Stories
जनपद गौतम बुद्ध नगर१३ अप्रैल २६ * औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * सत्ता संरक्षण के चलते विभागों में भ्रष्टाचार चरमपर बेशुमार, निर्दोषों पर कार्यवाही बेहिसाब,
उन्नाव १३ अप्रैल २६ * गजब:थाने में बैठाए गए युवक के अंदर आया जिन्न,थानेदार ने निकाला पट्टा तो भागा जिन्न