नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡ लखनऊ – फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर बोले बिलारी से सपा विधायक फहीम इरफान, मुझे सोशल मीडिया से जानकारी मिली है, अभी सर्टिफाइड कॉपी मेरे पास नहीं आई है, कुछ विरोधी लोग प्रोपेगेंडा चला रहे हैं, कह रहे हैं मेरी विधायकी जाने वाली है
➡ लखनऊ – विधानसभा सत्र की कार्यवाही का चौथा दिन आज, राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी, 11 बजे से शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, आज भी विपक्ष द्वारा हंगामा करने के आसार
➡ लखनऊ – इंदिरा नगर में संदिग्ध व्यक्तियों की चहलकदमी, तकरोही चौकी क्षेत्र में 8 अज्ञात युवक पहुंचे, कॉलोनी के मकानों की रेकी करने की आशंका, सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस जांच में जुटी, इंदिरा नगर की वंडरलैंड कॉलोनी का मामला
➡ नोएडा – नोएडा में अचानक कार में लगी आग, दलित प्रेरणा के गेट 2 के पास आग, कार चालक ने कूदकर बचाई जान, सेक्टर फेज़ 1 थाना क्षेत्र की घटना
➡ ललितपुर – मंदिर पर शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, दो भाइयों को चार लोगों ने लाठी से पीटा, पुलिस ने मामले में मुकदमा किया दर्ज, जाखलौन थाना क्षेत्र कस्बे का मामला
➡ पीलीभीत – चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी के खाते में 1 करोड़ का लेनदेन, NEFT के जरिए पत्नी के खाते में एक करोड़ का ट्रांजैक्शन, ट्रेजरी से एक करोड़ का ट्रांजैक्शन DIOS ऑफिस से जुड़ा, इंटर कालेज का चपरासी DIOS ऑफिस में सालों से संबद्ध, इल्हाम शम्सी की पत्नी अर्शी खातून के खाते में लेनदेन, बैंक द्वारा डीएम को पत्र लिखने के बाद भ्रष्टाचार का खुलासा, 1.2 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन में DIOS समेत विभाग शामिल
➡ आगरा – नशा तस्करों पर पुलिस की नकेल, शातिर तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा, तस्करों के पास से 24 KG गांजा बरामद, तलाशी में भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद, ओडिशा से अलीगढ़ ले जा रहे थे गांजा, आरोपी मनोज, जाकिर मौके से गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का मामला
➡ ललितपुर – शराब पीने को मना करना पड़ा भारी, मंदिर पर शराब पी रहे थे शराबी, 2 भाइयों को 4 लोगों ने लाठी से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जाखलौन थाना क्षेत्र का मामला
➡ हल्द्वानी – हल्द्वानी में डबल मर्डर से मची सनसनी, गल्ला मंडी में युवक-युवती के शव बरामद, पत्थर से कुचलकर उतारा गया मौत के घाट, मंडी परिसर में दोनों की बेरहमी से हत्या, मौके पर SP सिटी, भारी पुलिस बल मौजूद, दोनों की शिनाख्त में जुटी पुलिस, जांच शुरू
➡ लखनऊ – बीकेटी में महाशिवरात्रि को लेकर निरीक्षण, एडीसीपी उत्तरी चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचे, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, मंदिर कमेटी, व्यापारियों के साथ बैठक की
➡ देहरादून – सीएम धामी ने दिया आंदोलनकारियों को तोहफा, आश्रितों की पेंशन बढ़ाए जाने का अनुमोदन, शहीद हुए आन्दोलनकारियों के आश्रितों की बढ़ी पेंशन, प्रतिमाह 3000 से बढ़ाकर 5500 प्रतिमाह हुई, पूर्णत शय्याग्रस्त हुए आन्दोलनकारियों को भी तोहफा, पेंशन प्रतिमाह 20,000 से बढ़ाकर 30,000 प्रतिमाह, राज्य आंदोलन के दौरान जेल जाने वालों को भी तोहफा, पेंशन प्रतिमाह 6,000 से बढ़ाकर 7,000 रूपये, घायल श्रेणी से अन्य राज्य आन्दोलनकारियों को तोहफा, पेंशन प्रतिमाह 4500 से बढ़ाकर ₹5500 रूपये
➡ रुड़की – गंगनहर में डूबा IIT का छात्र, छात्र को ढूंढने का प्रयास जारी, पुलिस-प्रशासन का रेस्क्यू जारी, MBA के छात्र है आशीष शुक्ला, बनारस के निवासी है आशीष, नगर निगम पुल के पास घूमने आए थे, पैर फिसलने से नहर में गिरा छात्र
➡ लखनऊ – कानून व्यवस्था के लिए यूपी के बजट में प्रावधान, 44,000 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया, DGP राजीव कृष्ण ने CM योगी का जताया आभार, बजट आधुनिक पुलिसिंग को नई गति देगा- DGP, साइबर थानों के आधुनिकीकरण पर फोकस- DGP, ‘बजट में UP-112 के बेड़े का विस्तार करने पर जोर’
➡ रायबरेली – चोरों ने घर का ताला तोड़कर की चोरी, शादी समारोह में गए थे घर के सदस्य, लाखों के जेवरात और सामान किया चोरी, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ उत्तरकाशी – डुंडा बाजार को मिलेगी नई पहचान, ब्लॉक प्रमुख ने की शुरू की पहल, अब सिर्फ एक सामान्य बाजार नहीं, “ऊनी बाजार” के रूप में नई पहचान की तैयारी, पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने पर जोर
➡ लखीमपुर खीरी – साढ़े 4 करोड़ से सड़क निर्माण का मामला, सीडीओ की सख्ती के बाद मामले में कार्रवाई, मानक विहीन सड़क निर्माण की शिकायत थी, जांच, ठेकेदार राहुल सिंह पर कार्रवाई के आदेश, PWD एक्सईएन केके झा, ठेकेदार का गठजोड़, राहुल के लिए केके झा ने कई ठेके मैनेज करवाए, निर्माण खण्ड प्रथम PWD एक्सईएन हैं केके झा
➡ देहरादून – सीएम धामी ने ‘गोदान’ फिल्म का किया अवलोकन, सेंट्रियो मॉल में फिल्म का किया अवलोकन, मंत्री गणेश जोशी समेत अन्य नेता रहे मौजूद, सीएम धामी ने फिल्म की जमकर की तारीफ, गौ माता केवल दूध नहीं देती- सीएम धामी, बल्कि समृद्धि और स्वास्थ्य भी देती-सीएम, ‘फिल्म देखना, अपने संस्कारों से जुड़ना जरूरी’
——————————————————————–

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26 फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गई
अयोध्या १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
कानपूर नगर १२ फरवरी २६ * कानपुर कोर्ट में भी दिखा ठाठ बाठ के साथ पेशी पर,,रसूखदारी के चलते क़ानून भी सहारा देता दिखा