धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इसे राजा भोज द्वारा स्थापित माँ वाग्देवी यानी सरस्वती मंदिर और संस्कृत शिक्षा केंद्र माना है।
धार *कोर्ट ने वर्ष 2003 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा जारी उस व्यवस्था को रद्द कर दिया जिसमें शुक्रवार को नमाज की अनुमति दी गई थी। फैसले में हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार दिया गया है।
अदालत ने राज्य सरकार से मुस्लिम पक्ष के लिए वैकल्पिक स्थान पर विचार करने को कहा है। जैन समाज और मुस्लिम पक्ष की याचिकाएं खारिज कर दी गईं।
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सर्वे रिपोर्ट पर भरोसा जताया, जिसमें मंदिर से जुड़े अवशेष मिलने का उल्लेख किया गया था।
फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगा। भोजशाला परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

More Stories
सुल्तानपुर३ जुलाई २०२६ * साइबर फ्रॉड के शिकार हुए लोगों को वापस मिला पैसा
कानपूर ३ जुलाई २६ * सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, विधायक हसन रूमी ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा प्रार्थना पत्र
भुवनेश्वर ३ जुलाई २०२६ * संस्कृति और सेवा की जीवंत मिसाल थीं: स्वर्ण लता दास