देहरादून27नवम्बर24*उत्तराखंड के 7.477 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति ,
देहरादून से सागर मलिक की रिपोर्ट यूपीआजतक
सार: हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य की समस्त गठित ग्राम पंचायतो का 27 नवंबर को कार्यकाल समाप्त,
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 7,477 ग्राम पंचायतों में बुधवार शाम से प्रशासक नियुक्त कर दिए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाया जाएगा, जबकि क्षेत्र पंचायतों में 29 नवंबर से प्रशासक नियुक्ति किए जाएंगे। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सचिव चंद्रेश कुमार के जारी आदेश के मुताबिक, हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य की समस्त गठित ग्राम पंचायतों का 27 नवंबर को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिनमें नई ग्राम पंचायतों के गठन या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह महीने के भीतर जो भी पहले हो प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। जिलों के विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक नियुक्त करने के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को अधिकार दिया गया है। डीएम की ओर से नियुक्त प्रशासक निर्वाचित ग्राम पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति पर ग्रहण करेंगे, जो नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे एवं सामान्य रुटीन कार्यों को ही कर सकेंगे। जबकि, क्षेत्र पंचायतों में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों की क्षेत्र पंचायतों में 29 नवंबर से प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। प्रशासक के रूप में एसडीएम को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए भी जिलाधिकारियों को अधिकार दिया गया है। निदेशक पंचायतीराज निधि यादव के अनुसार बुधवार शाम ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होते ही प्रशासकों को नियुक्त कर दिया जाएगा। शासन ने जिलाधिकारियों को इसके लिए अधिकार दिया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12फरवरी 26* सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बिगुल, ट्रेड यूनियन ने निकाला आक्रोश मार्च
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26** किसान हित में नई टीम, धीरेंद्र यादव अध्यक्ष और सुरेश कुशवाहा उपाध्यक्ष
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26*श्रम विरोधी नीति के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, बैंकों पर ताले लटके