देहरादून10अक्टूबर24*डीएम का नया फरमान, शहर के इन 6 चौराहों पर धरना प्रदर्शन पर रोक, आदेश जारी,
सागर मलिक
प्रमुख चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक: जनसुविधा में सुधार की दिशा में बड़ा कदम,–बुजुर्गों, महिलाओं की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
देहरादून। शहर के प्रमुख चौराहों पर धरना, प्रदर्शन, जुलूस और रैली के कारण लंबे समय से आवश्यक सेवाओं और यातायात में रुकावट की समस्या का सामना कर रहे जनमानस को बड़ी राहत मिली है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने घोषणा की है कि शहर के छह प्रमुख चौराहों पर अब ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे यातायात बाधित नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर की सुगम यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गांधी पार्क, घंटाघर, एस्लेहॉल चौक, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक और बुद्धा चौक जैसे व्यस्ततम स्थानों पर अब कोई धरना या प्रदर्शन नहीं होगा।
सुरक्षा और यातायात को प्राथमिकता
विभिन्न संगठनों और दलों द्वारा सचिवालय कूच करने के दौरान जनसमूह परेड ग्राउंड परिसर के बाहर एकत्रित होकर तय मार्गों पर आगे बढ़ेगा। वहीं, धार्मिक शोभायात्राओं के लिए विशेष परिस्थितियों में प्रशासन द्वारा समय और मार्ग निर्धारित किया जाएगा।
आवश्यक सेवाओं में होगी सुगमता
जिलाधिकारी ने बताया कि इस नए फैसले से आवश्यक सेवाओं में बाधा नहीं आएगी और जनसामान्य में उत्पन्न असंतोष को कम करने में मदद मिलेगी।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*