देहरादून09दिसम्बर24*उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फबारी, केदारनाथ से लेकर हरसिल घाटी तक हुई जमकर बर्फबारी से पर्यटकों का लगा तांता*
उत्तराखंड में आखिरकार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शुष्क सर्दी की मार झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए रविवार की शाम खुशियों वाली रही। पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी का दीदार किया गया। रविवार शाम को हुई बर्फबारी ने उत्तराखंड की ऊंची चोटियां को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री से लेकर हरसिल घाटी तक हुई जमकर बर्फबारी की आई तस्वीरों ने टूरिस्टों के मन को मोह लिया है। आलम ये है कि बड़ी संख्या में टूरिस्ट हरसिल वैली और नीलांग घाटी स्नोफॉल का आनन्द लेने के लिए उमड़ पड़े हैं ।
रविवार की शाम को मौसम में आए बदलाव के बाद प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसको लेकर सरकार ने निकायों को अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं⤵️

More Stories
लखनऊ १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
मैनपुरी १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय एकीकृत किसान सभा के पदाधिकारिओं और किसानों ने जलाई चार लेबर कोड और बिजली विधेयक बीज विधेयक की प्रतियां. .!!
बाँदा १२ फरवरी २६ * थाना अतर्रा पुलिस अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से कुल 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।