देवबंद22अप्रैल25 पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद.
*#सहारनपुर:-* एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में देवबंद कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला रविदास मार्ग निवासी ऋतिक ने 17 अप्रैल को मेले से बाइक चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और सोमवार को नूरपुर रेलवे फाटक के निकट गांव ठोकरपुर के दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई, जिसे वे बेचने जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार और उनकी टीम की तत्परता से मामले का खुलासा होने पर नगरवासियों ने पुलिस की सराहना की है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

More Stories
रीवा22जुलाई26*सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही , छेड़छाड़ के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर22जुलाई26*हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधायक प्रत्याशी रचना सिंह गौतम को 22 घंटे हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा
पूर्णिया बिहार 22 जुलाई 26 *SSP पूर्णिया की जनसुनवाई से जिले में खुशी की लहर, अब सीधे होगी शिकायतों की सुनवाई*