पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 *दुर्गा पूजा को लेकर पूर्णिया प्रशासन अलर्ट: SDM और SDPO ने देर रात तक किया पंडालों का निरीक्षण*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर पूजा समितियों को दिए सख्त निर्देश, स्वयंसेवक तैनात करने का आदेश*
पूर्णिया। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2026 की रात अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्री विग्नेश टी.ए. (भा.प्र.से.) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 ने सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों, प्रतिमाओं एवं मंदिरों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडालों में की गई व्यवस्थाओं, रोशनी, प्रवेश-निकास द्वार और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद पूजा आयोजन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते, सुचारु पार्किंग व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी होगी। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने का भी निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने अपील की है कि सभी पूजा समितियां प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
बांदा 15 अक्टूबर 26*में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत*