दिल्ली28दिसम्बर24*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के 140वें स्थापना दिवस पर देश के समस्त कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।_*
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं सदस्य: *_अमजद हसन का कांग्रेसजनों के नाम संदेश।_*
प्रिय साथीयों/प्रबुद्धजनों!
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, करोड़ो सदस्यगणों, वर्तमान/ निवर्तमान पदाधिकारीगण, सुभेच्छक एवं समर्थकों आप सभी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के गौरवशाली इतिहास एवं सफलतापूर्वक 139वें पूर्ण होने के साथ 140वें वर्ष में परिवेश होने पर *_🌹बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।🌹🌹_*
140वें स्थापना दिवस पर देश के सभी आम जनमानस का आभार व अभिनंदन आप सभी ने कांग्रेस पार्टी की नीति व विचारधारा में विश्वास कर लंबे समय तक देश की सेवा करने का अवसर प्रदान किया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्वाधीनता संग्राम से उपजा और भारतीयता से एकरूप होकर बना संगठन है। समानता, समावेश एवं देश को मजबूत बनाना हमारा मूल संकल्प है।
पार्टी ने सर्वधर्म समभाव की भावना से संविधान की मूल भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए देश की सेवा करने का काम किया और निरंतर देश हित में कार्य कर रहे है आगामी समय मे देश की जनता जो भी दायित्व निभाने का अवसर देगी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता ईमानदारी व निष्ठा से पूर्ण करने का कार्य करेंगे।
28 दिसंबर 1885 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। आदरणीय व्योमेशचंद्र बनर्जी जी इसके पहले अध्यक्ष हुए, दादाभाई नौरोजी जी, सर फिरोजशाह मेहता जी, महात्मा गांधी जी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी, गोपाल कृष्ण गोखले जी, लाला लाजपत राय जी, सीमांत गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल जी, मौलाना आजाद साहब, डॉ० बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी, सुभाष चंद्र बोस जी, लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे महापुरषों के संरक्षण में कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया।
एक एक ईंट जोड़कर राष्ट्र का निर्माण किया छोटी-छोटी 500 से ज्यादा रियासतों को मिलाकर एक राष्ट्र शसक्त भारत बनाया जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक मां भारती को एकाकार करता है।
भारत मां के लाल सरदार भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां के बलिदान ने क्रांति के चोले को रंग दिया।
कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा को लाल बहादुर शास्त्री जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी ने बनाए रखा आज कांग्रेस पार्टी की कमान आदरणीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (सांसद) जी के हाथ में है।
जहां इंदिरा गांधी जी ने देश में पहला परमाणु परीक्षण कर पाकिस्तान को दो भाग में बांट कर विश्व पटल पर देश को सबसे शक्तिशाली बनाकर स्थापित किया।
भारत रत्न देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने अपने काल से 30 साल आगे की भारत के भविष्य के लिए 21वीं सदी का नारा दिया साथ ही 21वीं सदी को कंप्यूटर संचार और इंटरनेट की सदी बनाने की नींव राजीव गांधी जी ने रखी थी, तब भारत को संचार क्रांति का नेतृत्व मिला जिस्से आज भारत विश्व गुरु बना।
फिर कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी जी की हत्या के बाद नेतृत्व की कमी से लड़खड़ाती परिस्थिति में आदरणीय सोनिया गांधी जी ने 1998 में कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाली और 2004 एवं 2009 में केंद्र की सरकार बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।
सोनिया गांधी जी एवं मनमोहन सिंह जी ने मंदी की मार से जूझती दुनिया के सामने भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिरता को स्थापितकरते हुए देश के आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए आरटीआई, भोजन का अधिकार, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, जमीन अधिग्रहण क़ानून, वन-अधिकार कानून से नागरिक सशक्तिकरण का जनपद बनाया।
आज भी हमारी पार्टी सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी प्रियंका गांधी जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और देश को नई दिशा में जोड़ने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील और संघर्षशील है।
कांग्रेस पार्टी भारतीय संस्कृति सभ्यता और राष्ट्रवाद की सच्ची प्रतिनिधि है। भारत के सभी धर्म जाति क्षेत्र और भाषाओं के लोग कांग्रेस की विचारधारा से ही प्रभावित होते हैं गौरव का विषय है कि हम भारत की इस महान बहुलतावादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक परंपरा में आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा एवं न्याय यात्रा में करोड़ो करोड़ लोग शामिल हुए आज पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर हम सब कांग्रेस पार्टी और परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प ले देश के लोकतंत्र और संविधान के सामने जो भी चुनौतियां है उनका डटकर मुकाबला करें।
*_इस वर्ष स्थापना दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि दो दिन पूर्व ही बेलगावी (कर्नाटक) जहां 100 वर्ष पहले पूज्य बापू महात्मा गांधी जी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।_* 26 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की विस्तारित CWC की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसका नाम ‘नव सत्याग्रह’ रखा गया क्योंकि 100 साल पहले गांधी जी ने सत्याग्रह का ऐलान बेलगावी से ही किया था। अब उसी जगह से कांग्रेस ‘नव सत्याग्रह का संकल्प’ लेकर आगे बढ़ रही है।
यह सोचते हुए आँखों के आगे वह चित्र बन रहा है जब 26 दिसंबर 1924 को इसी बेलगावी (कर्नाटक) में कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के अवसर पर सर्वसम्मति से गांधी जी को पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया होगा. यह अधिवेशन आज़ादी की लड़ाई में मील का पत्थर साबित हुआ.
इस अधिवेशन में देश के कोने-कोने से हजारों लोग आए. अधिवेशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कांग्रेस की कमान मिली और बतौर अध्यक्ष गांधी जी ने जो संदेश दिए, उनका आजादी की लड़ाई में जोरदार असर देखा गया.
साल 2024, उसी ऐतिहासिक अधिवेशन का शताब्दी वर्ष है, 100 साल की इस यात्रा में देश ने कई उतार-चढ़ाव देखे इन तमाम उतार-चढ़ावों के दौरान गांधी जी के वही संदेश आज के भारत के लिए भी बेहद जरूरी और प्रासंगिक बने हुए हैं।
*_आखिर इस सम्मेलन में गांधी जी ने क्या कहा था?_*
➡️ महात्मा गांधी जी ने सभी देशवासियों से अपने आपसी मतभेदों को भुला, एकजुट होकर अत्याचारी ब्रिटिश हूकुमत के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया था. खिलाफत आंदोलन के बाद हिंदुओं और मुसलमानों के बीच उपजी खाई को पाटकर पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया.
➡️ स्वराज के संकल्प पर बात करते हुए गांधी जी ने कहा कि जब तक हम जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर एक-दूसरे के साथ भेदभाव करेंगे, उन्हें अछूत मानते रहेंगे, तब तक स्वराज का संकल्प अधूरा ही रहेगा.
➡️ गांधी जी ने कहा कि जब तक देश के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं जैसे जागरूक लोगों की राजनीति में भागीदारी नहीं होगी, तब तक देश में परिवर्तन का संकल्प मुश्किल होगा.
➡️ गांधी जी ने स्वतंत्रता सेनानियों को बताया कि अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार अहिंसा और विनम्रतापूर्वक अवज्ञा है. अगर हम अंग्रेजों का कहा नहीं करेंगे तो उनकी व्यवस्था खुद ही ध्वस्त हो जाएगी. इसी के कुछ साल बाद 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई.
अब 100 साल बाद यानी 2024 की बात करते हैं ये एक ऐसा दौर है जब BJP बाबा साहेब के संविधान की धज्जियां उड़ाकर, देश के नायकों का अपमान कर, जाति-धर्म के आधार पर नफरत भड़काकर देश की एकता को खंडित करना चाहती है. नफरत और हिंसा के इस दौर में भी कांग्रेस पार्टी गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर उनके दिए संस्कारों, सीखों और मूल्यों को मजबूती से आत्मसात करने को तत्पर है।
*_बैठक में कई अहम महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पारित किया गया जो निम्नलिखित हैं।_*
बेलगावी के ऐतिहासिक स्थान पर विस्तारित CWC की बैठक हुई, इसमें 132 सदस्य मौजूद थे एवं बैठक में 50 नेताओं ने विस्तार से अपनी बात रखी।
‘नव सत्याग्रह बैठक’ करीब 4 घंटे चली, जिसमें 5 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और इसमें दो प्रस्ताव भी पारित किया गया।
*_🔹’नव सत्याग्रह बैठक’ में पारित प्रस्ताव_*
* पहला प्रस्ताव- महात्मा गांधी के पथ पर
* दूसरा प्रस्ताव- नव सत्याग्रह बैठक, ये दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए हैं।
🔹दूसरा निर्णय: 2025 कांग्रेस के लिए संगठन का वर्ष है, इसलिए ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ चलाया जाएगा, जिससे संगठन मजबूत हो।
ये कार्यक्रम ब्लॉक, मंडल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चलेगा।
*_🔹 तीसरा निर्णय: जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरुआत_*
इस अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर, 2024 में बेलगावी, कर्नाटक की रैली से होनी थी लेकिन आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के देहांत के कारण रद्द कर दिया गया (जल्द ही इसकी शुरुआत होगी 3 जनवरी के उपरांत होगी), जिसका समापन 26 जनवरी, 2025 को अंबेडकर जी के जन्म स्थान महू, मध्य प्रदेश में किया जाएगा।
इस एक महीने के दौरान हर राज्य, ज़िले और ब्लॉक में भी रैलियां आयोजित की जाएंगी और मार्च निकाले जाएंगे।
*_🔹 चौथा निर्णय: ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’_*
26 जनवरी, 2025 और 26 जनवरी, 2026 के बीच, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ नामक एक विशाल, राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी, जिसमें सभी नेता भाग लेंगे।
यह पदयात्रा रिले के रूप में गांव-गांव, कस्बे-कस्बे तक जाएगी। इसमें देश से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल होंगे।
*_🔹पांचवां निर्णय: गुजरात में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन’_*
अप्रैल 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में गुजरात में AICC का खुला सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 2000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सत्याग्रह से नव सत्याग्रह तक…🇮🇳
कांग्रेस पार्टी और उसके करोड़ों कार्यकर्ता आज सत्य, अहिंसा और प्रेम के गांधीवादी आदर्शों को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी निष्ठा से तत्पर हैं.
एक बार पुनः 140 वर्षों से कांग्रेस की सोच को मजबूत बनाने वाले नेतृत्व व कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिंद- जय कांग्रेस
धन्यवाद सहित
आपका
*_अमजद हसन_*
राष्ट्रीय समन्वयक एवं सदस्य: AICC
डेलीगेट: DPCC
राष्ट्रीय संगठन सचिव: इंटक
मो०: 9868157860
ईमेल: intuc.delhi@gmail.com
*_✍️नोट: लेख आप सभी के जानकारी, ज्ञान, प्रकाशन हेतु जारी साथ ही यह लेख आपको कैसा लगा अपने अनुभव के आधार पर विचार, सुझाव व्यक्त करते हुए मार्गदर्शन करे।🙏🙏_*
More Stories
भागलपुर08फरवरी25*महिला जवान को जिंदा जलाने की कोशिश में आरोपी पति गिरफ्तार*
दिल्ली08फरवरी25*दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आते ही भारतीय जनता पार्टी ने मनाया जश्न,
भागलपुर08फरवरी25*बाइक लगाकर वॉशरूम कर रहे हैं दो लोगों को टेंपो ने कुचला एक की मौत एक घायल*