दिल्ली28जनवरी25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिल्ली की चुनावी एवम अन्य महत्वपूर्ण खबरें
*🛑इंडियन नेशनल कांग्रेस👇🏻*
• भगीरथ मांझी जी: ये ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी जी के सुपुत्र हैं और कांग्रेस और राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
• मनोज प्रजापति जी: ये अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के राज्य अध्यक्ष हैं। ये सामाजिक और आर्थिक पहलुओं के द्वारा अपने समुदाय को ऊपर उठाने का काम करते आए हैं।
• निशांत आनंद जी: ये AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। निशांत जी 4 साल से AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर काम करते आए हैं।
• अली अनवर अंसारी जी: ये प्रख्यात राजनेता, समाज सेवक और वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं। इनकी मुस्लिम दलित समुदाय के संघर्षों पर लिखी किताबें बहुत विख्यात हैं।
• पद्म डॉ. जगदीश प्रसाद जी: ये प्रसिद्ध हार्ट सर्जन और भारत सरकार में पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक रहे हैं। ये बिहार के नालंदा जिले से आते हैं।
• निखत अब्बास जी: ये BJP की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रही हैं, इन्होंने BJP के साथ बहुत काम किया है।
• फ्रैंक हुजूर जी, प्रसिद्ध लेखक: ये राहुल गांधी जी के समर्थन में हमेशा योगदान देते रहे हैं। ये भारत की विविधता के हिमायती हैं।
हम आप सभी का कांग्रेस में स्वागत करते हैं।
: AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera जी
🛑मैं खरगे जी और राहुल गांधी जी के विचारों से पहले से ही प्रभावित था।
जब ‘संविधान रक्षा सम्मेलन’ की श्रृंखला शुरू हुई, तब मुझे आमंत्रित किया गया, जिसके बाद हम लोगों ने मिलकर कई जगहों पर इस सम्मेलन का आयोजन किया।
बिहार में राहुल गांधी जी के विचारों से दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक लोगों में उत्साह का संचार हुआ है।
हम सभी कांग्रेस पार्टी के विचारों से सहमति रखते हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।
: अली अनवर अंसारी जी, पूर्व सांसद
🛑मैंने आम आदमी पार्टी के साथ कई साल काम किया और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहा हूं।
AAP में रहते हुए हमें केजरीवाल के कई झूठ छुपाने पड़े, जिसमें वो कहते थे कि:
• यमुना साफ करेंगे
• 500 स्कूल खोलेंगे
• 20 नए कॉलेज खोलेंगे
• तार मुक्त दिल्ली बनाएंगे
• दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करेंगे
लेकिन उन्होंने कोई भी काम पूरा नहीं किया।
आज मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद करना चाहूंगा और मैं पूरी शिद्दत से पार्टी के लिए काम करूंगा।
: डॉ निशांत आनंद जी
🛑आज कई लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, ये देश के लिए एक बहुत बड़ा संदेश है।
ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ कह देने से विश्वास नहीं आ जाता। BJP को ये कहीं से भी शोभा नहीं देता कि वो ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाली राजनीति करे।
ये एक समुदाय को चाबी लगाने का काम किया जा रहा था कि लोग उकसेंगे तो लड़ेंगे। यह काम BJP ने पूरे देश में किया है।
मैं कांग्रेस की सोच के साथ आगे बढ़ रही हूं कि ‘साथ रहेंगे तो मजबूत रहेंगे।’ कांग्रेस में हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की परंपरा रही है।
कांग्रेस का मंच हर वर्ग के लोगों को समानता का अधिकार भी देता है और उसके अधिकारों की लड़ाई भी करता है.. चाहे वो किसी भी जाति या समुदाय से आते हों।
आज BJP की डर और कट्टरता की राजनीति को खत्म करने का समय आ गया है।
मैं आज पहली बार कांग्रेस पार्टी के कार्यालय आई हूं, ये एक पार्टी का कार्यालय लगता है, लेकिन BJP का कार्यालय एक ‘5 स्टार कार्यालय’ है।
ये तब है जब कांग्रेस की देश में ज्यादा समय तक सरकार रही है। साफ पता चलता है कि BJP ने भ्रष्टाचार किया है।
आज सड़क पर चलने वाला मुसलमान डरता है, यही कारण है कि मैं BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हूं।
मुझे खुशी है कि यहां TV डिबेट्स में जाने से पहले BJP की तरह ये नहीं बताया जाएगा कि मुसलमानों के खिलाफ बोलकर कैसे वायरल होना है।
: Nighat Abbass जी
🛑आज नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi ने NDMC कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
AAP सरकार में प्राइवेटाइजेशन और कॉन्ट्रैक्ट जॉब की नीति ने कई लोगों को बेरोजगार कर दिया है और हजारों को सही वेतन नहीं मिल पा रहा।
प्राइवेटाइजेशन और कॉन्ट्रैक्ट जॉब वंचितों के अधिकार छीनने के हथियार हैं। इसे नियंत्रित कर लोगों को उनके अधिकार देना हमारा लक्ष्य है।
📍 दिल्ली
🛑मैं पेशे से हार्ट सर्जन हूं और भारत सरकार में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक रह चुका हूं, लेकिन हमें राजनीति में इसलिए आना पड़ा, क्योंकि मौजूदा सरकार ने पूरे देश को बांट दिया है।
ये सरकार पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में बात करती है, जिन्होंने देश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। जब देश आजाद हुआ था, तब देश में गरीबी और निरक्षरता थी। उन्होंने IIT, IIM बनाए। देश के जिलों में स्कूल खोले और पब्लिक सेक्टर यूनिट बनाई।
हमारे देश की संस्थाएं लोकतंत्र का आधार हैं, जिन्हें केंद्र की सरकार ख़त्म करने में लगी है, इसीलिए आज संविधान खतरे में है।
मैं 7 साल स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के पद पर था, 3 साल और उस पद पर रहता, लेकिन उस पद पर एक दलित का बैठना BJP को नहीं पसंद था, इसलिए उन्होंने रिटायरमेंट की आयुसीमा कम कर दी।
हमने अपनी पार्टी को कांग्रेस पार्टी में विलय कर दिया है और अब राहुल गांधी जी के नेतृत्व में साथ मिलकर काम करेंगे और बदलाव लाएंगे।
: डॉ जगदीश प्रसाद जी
🛑हमारी भारतीय संस्कृति में न सिर्फ बेटियों को उनका हक दिया जाता है, बल्कि पूरे जीवन उनकी सेवा सहायता का भाव मन में रहता है।
हम अपनी लाडलियों के लिए सबकुछ न्योछावर कर देते हैं, लेकिन जो बेटियों का हक खा जाए वो पाप और श्राप दोनों का भागीदार होता है।
हम आज AAP सरकार के ‘पाप की गाथा’ बताने जा रहे हैं।
दुर्भाग्यवश उत्तर भारत के कई राज्यों में महिला-पुरुष अनुपात में महिलाओं की संख्या कम है। इसका एक कारण भ्रूण हत्या है।
कुछ परिवार बेटियों के लिए दहेज देने-लेने की प्रथा में विश्वास करते हैं, जिसके लिए वे भ्रूण हत्या का सहारा लेकर इस लैंगिक अनुपात को खराब कर देते थे।
इसे दूर करने के लिए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी 1 जनवरी 2008 को ‘लाडली योजना’ लेकर आईं 👇
• इस योजना में गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर उन्हें 10,000 रुपए की राशि दी जाती थी।
• बच्ची का जन्म अगर घर पर हुआ है तो 10,000 रुपए और अगर सरकारी अस्पताल में हुआ है तो 11,000 रुपए मिलते थे।
• बच्ची जैसे ही पहली कक्षा में दाखिला लेती थी, बच्ची के लिए 5,000 रुपए जमा कर दिए जाते थे।
• इसी तरह से बच्ची के छठीं कक्षा में जाने पर 5,000 रुपए और नौंवी कक्षा में जाने पर और 5,000 रुपए दे दिए जाते थे।
• बच्ची के दसवीं पास होने पर उसे 5,000 और मिलते थे।
• फिर बारहवीं कक्षा में दाखिला लेते ही 5,000 और दिए जाते थे।
• जैसे ही वो बच्ची 18 साल की होती थी, उस बच्ची के खाते में 1 लाख रुपए जमा कर दिए जाते थे।
इस योजना की चर्चा देश-विदेश में की जाती थी।
: कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री Ajay Maken
📍 दिल्ली
🛑’AAP के पाप’ की कड़ी में हम बताना चाहते हैं कि कैसे केजरीवाल सरकार ने बच्चियों के साथ अन्याय किया है।
2008-09 में जब लाडली योजना शुरू हुई तो उसमें दो हिस्से थे।
पहला: बच्ची के जन्म के समय ही रजिस्ट्रेशन करके पैसे दिए जाएं।
दूसरा: यदि जन्म के समय रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया, तो बाद में रजिस्ट्रेशन कराया जा सके।
साल 2008-09 में 20,242 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जो बढ़कर साल 2009-10 में 23,871 पहुंच गया।
लेकिन..
साल 2019-20 में यह आंकड़ा 6,299 पर जा पहुंचा और फिर साल 2020-21 में यह आंकड़ा घटकर 3,153 पर पहुंच गया।
यह दिखाता है कि केजरीवाल सरकार ने बच्चियों का हक़ छीना है और जिस स्कीम की चर्चा पूरी दुनिया में होती थी, उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
: कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री Ajay Maken
📍 दिल्ली
🛑2013-14 में ‘लाडली योजना’ में कुल रजिस्ट्रेशन की संख्या 1,39,346 थी, जो कम होते हुए 2020-21 के अंदर मात्र 43,415 रह गई।
दिल्ली की जनसंख्या बढ़ रही है, तो इस रजिस्ट्रेशन को भी बढ़ना चाहिए, लेकिन यह बढ़ने की जगह लगातार कम होती जा रही है।
‘लाडली योजना’ बच्चियों का हक है, लेकिन दिल्ली सरकार बच्चियों से उनका हक छीनने का काम कर रही है।
AAP सरकार कहती है कि हम दिल्ली में महिलाओं को 2,100 रुपए देंगे, लेकिन बच्चियों के लिए योजना को लागू नहीं कर रही।
ऐसे में AAP पर कैसे विश्वास किया जा सकता है?
: कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री Ajay Maken
📍 दिल्ली
🛑CAG ने पाया है कि लाडली योजना के 3,20,272 लाभार्थियों का करीब 618 करोड़ रुपए सरकार के पास पड़ा हुआ है, लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए गए।
CAG ने कहा है कि दिसंबर 2022 में 8,84,000 लाभार्थी हैं। इन 8,84,000 एक्टिव लाभार्थियों में से 3 लाख 20 हजार लाभार्थियों को पैसा नहीं दिया जा रहा है।
हैरानी की बात ये है कि इन लाभार्थियों की उम्र 18 से 20 साल, 21 से 25 साल और 26 साल से ऊपर की है। इन लाभार्थियों का पैसा पड़ा हुआ है, लेकिन केजरीवाल सरकार पैसे नहीं दे रही।
: कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री अजय माकन
📍 दिल्ली
*🛑इंडियन नेशनल कांग्रेस👇🏻*
केजरीवाल जी आए थे
* छोटी सी गाड़ी थी
केजरीवाल जी ने कहा था- नए तरह की राजनीति करूंगा, बिजली के पोल पर चढ़ गए थे, लेकिन…
* जब गरीबों को जरूरत पड़ी तो कहीं नहीं दिखे
* जब दिल्ली में हिंसा हुई तो कहीं नहीं दिखे
कहा था साफ राजनीति करूंगा और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया।
आपने केजरीवाल जी के घर की तस्वीर भी देख ली, वे ‘शीशमहल’ में रहते हैं।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान का धन अरबपतियों के हवाले करना चाहते हैं।
वो आपको लड़ाकर आपका धन अरबपतियों को देना चाहते हैं।
कंपनियां भले ही अडानी की हैं, लेकिन कंट्रोल नरेंद्र मोदी करते हैं।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑आज लड़ाई बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा की है, क्योंकि BJP ने कहा था कि 400 पार हुआ तो संविधान बदल देंगे।
फिर मोहन भागवत ने कहा कि हमें 15 अगस्त 1947 को आजादी नहीं मिली। उनकी ये बात हमारे संविधान का अपमान है।
राम मंदिर के कार्यक्रम में देश के अंबानी-अडानी जैसे अरबपति दिखे, लेकिन राम मंदिर के कार्यक्रम में हमारी आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं जाने दिया गया। नई संसद के उद्घाटन में भी राष्ट्रपति को नहीं जाने दिया गया।
नरेंद्र मोदी अरबपतियों का हिंदुस्तान चाहते हैं, जबकि संविधान कहता है कि हर नागरिक समान हैं। संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि किसी एक अरबपति के हाथ में देश की सारी संपत्ति होनी चाहिए।
इनका लक्ष्य केवल डर फैलाने का है।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑पटपड़गंज विधानसभा से पहले मनीष सिसोदिया जी कैंडिडेट थे, जो शराब घोटाले के आर्किटेक्ट थे।
वो पटपड़गंज से डरकर भाग गए, अच्छी बात है।
आप लोग अनिल चौधरी जी का पूरा समर्थन कीजिए, उन्हें भारी बहुमत से जिताइए।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑देश में विचारधारा की लड़ाई है।
एक तरफ BJP-RSS के लोग हैं, जो देश में नफरत और हिंसा फैलाते है।
दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और हमारी विचारधारा है। हम लोग ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलते हैं।
हमें नफरत, डर और हिंसा वाला हिंदुस्तान नहीं चाहिए। हमें मोहब्बत की दुकान चाहिए।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑मीडिया के लोग कभी भी 👇🏻
• महंगाई
• बेरोजगारी
• प्रदूषण
• टूटी सड़कों के बारे में नहीं दिखाते
वे नरेंद्र मोदी का चेहरा और अंबानी जी की शादी दिखाते हैं।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑पटपड़गंज के लोगों ने शराब माफियाओं को भगा दिया और अब नफरत फैलाने वालों को भगाना है।
पटपड़गंज में नफरत और मोहब्बत के बीच चुनाव है। मेरा मानना है कि मोहब्बत में वो शक्ति है कि किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है।
मुझे पूरा विश्वास है कि पटपड़गंज में मोहब्बत, कांग्रेस, कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस के लोग जीतेंगे।
: पटपड़गंज विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार Ch. Anil Kumar जी
🛑पिछले 10 साल से दिल्ली जिस दौर से गुजर रही है, उसमें अब बदलाव का समय आ गया है और हम बदलाव के लिए तैयार हैं।
दिल्ली की AAP सरकार ने वादे बहुत किए, लेकिन काम एक भी नहीं किया। वहीं, दूसरी तरफ देश में नफरत की राजनीति करने वाली BJP केंद्र में है।
ऐसे में देश की एकमात्र उम्मीद राहुल गांधी जी हैं, जिन्होंने हजारों किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली। उन्होंने बताया कि ये देश हम सबका है और हम सबको इसे जोड़कर रखना है।
अब दिल्ली में बदलाव का मौका है और सभी से आग्रह है कि 5 फरवरी को कांग्रेस को वोट देकर यहां कांग्रेस की सरकार बनाएं।
: Indian National Congress – Delhi अध्यक्ष Devender Yadav जी
🛑नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi ने श्री Sandeep Dikshit के विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के लिए वोट अपील की।
दिल्ली से भ्रष्टाचार मिटाकर, यहां के लोगों को एक सुखद और सुरक्षित जीवन देना कांग्रेस का लक्ष्य है।
होगी हर जरूरत पूरी
कांग्रेस है जरूरी ✋

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*