दिल्ली19फरवरी25*दिल्ली पर कौन करेगा राज, फैसला होगा आज; रामलीला मैदान में कल शपथ लेंगे नए CM
दिल्ली*लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय हो जागा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना जाएगा।नए मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रामलीला मैदान में कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली विधायक दल की बैठक के बारे में मंगलवार दोपहर विधायकों को सूचना दी गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मंत्री बनने वालों के नाम का ऐलान शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही किया जाएगा। दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। विधायक दल की बैठक और शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय पर दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, विनोद तावड़े और महामंत्री संगठन बीएल संतोष तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
भाजपा रामलीला मैदान से ‘आप’ को घेरेगी
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर मंगलवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। समारोह के लिए भाजपा ने रामलीला मैदान को चुना है। यह स्थान वही है, जहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। यही से एक बार फिर भाजपा नेता आम आदमी पार्टी पर वार करेंगे।
रामलीला मैदान अन्ना आंदोलन का प्रमुख केंद्र भी रहा है और यहां से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद आम आदमी पार्टी का गठन हुआ और केजरीवाल ने तीन बार सीएम पद की शपथ ली। भाजपा ने इस चुनाव में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर चर्चा हुई। इसके बाद रामलीला मैदान को शपथ ग्रहण के लिए तय किया गया। यहीं शपथ ग्रहण के साथ भाजपा आप के भ्रष्टाचार पर वार करेगी।
बारात-मंडप तैयार, दूल्हे का पता नहीं : आप
वहीं, दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा किए बिना शपथ ग्रहण की चल रही तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि बारात और मंडप तैयार है, लेकिन भाजपा का दूल्हा कौन होगा, ये किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रहस्य है।

More Stories
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर
लखीसराय बिहार17अगस्त26* अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक घायल
नई दिल्ली17अगस्त26*आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत*