दिल्ली09फरवरी25*CBI ने रक्षा मंत्रालय के ऑडिटर समेत 3 आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रक्षा मंत्रालय के प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (PCDA) कार्यालय में तैनात सीनियर ऑडिटर और दो अन्य लोगों को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपी एक प्राइवेट डिफेंस सप्लायर और उसके कर्मचारी हैं।
CBI ने 7 फरवरी 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता खुद भी एक डिफेंस सप्लायर है। उसने आरोप लगाया कि सीनियर ऑडिटर और एक प्राइवेट डिफेंस सप्लायर ने उसके पहले से मंजूर हो चुके बिलों के भुगतान के बदले 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

More Stories
लखनऊ 23 नवम्बर 26*हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री*
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान*
पूर्णिया 23 नवंबर 26*विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन*