दिल्ली02नवम्बर23*CM केजरीवाल गिरफ्तार होंगे? आज ED के सामने हो सकते हैं पेश, प्रशासन अलर्ट*
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज ED के सामने पेश हो सकते हैं। कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए ED ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। ED के सामने केजरीवाल की पेशी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। अगर कोई प्रदर्शन करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी।
नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में आनेवाले वाली सभी सड़कों पर पुलिस बैरिकेड लगाकर चेक करेगी। वाहनों की चेकिंग के बाद ही उन्हें एंट्री दी जाएगी। ED हेडक्वॉर्टर के आस-पास पुलिस का भारी बंदोबस्त रहेगा। ED सुबह 11 बजे केजरीवाल के जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होने के बाद उनका बयान दर्ज करेगी। यह पहली बार है जब ED ने केजरीवाल को समन भेजा है। CBI ने अप्रैल महीने में इस मामले में उनसे पूछताछ की थी। आम आदमी पार्टी की ओर से इस बात की प्रबल आशंका जताई जा रही है कि आज केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते हैं ▪️
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ,प्रयागराज में दिखा चांद तो जिले में बादलों के बीच होता रहा इंतजार*
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर