April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दतिया09मई*विश्व प्रसिद्ध भजन गायक सुर सम्राट लखबीर लक्खा पहुंचे पंडोखर धाम

दतिया09मई*विश्व प्रसिद्ध भजन गायक सुर सम्राट लखबीर लक्खा पहुंचे पंडोखर धाम

दतिया09मई*विश्व प्रसिद्ध भजन गायक सुर सम्राट लखबीर लक्खा पहुंचे पंडोखर धाम

(सुघर सिंह सैफई)

दतिया। माता रानी के गीतों से पूरे देश को अपने मधुर आवाज से झुमाने वाले विश्व प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा कल पंडोखर धाम पहुंचे। और पंडोखर सरकार मंदिर की आरती की। और पीठाधीश्वर पंडित गुरु शरण शर्मा का आशीर्वाद लिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार विश्व सुर सम्राट प्रसिद्ध भजन, देवी गीत गायक लखवीर सिंह लख्खा ने पवित्र नदी पुष्पावती में स्नान किया और उसके बाद पंडोखर सरकार मंदिर, व भोलेनाथ मंदिर में पूजा अर्चना आरती में शामिल हुए। पीठाधीश्वर पं० गुरुशरण शर्मा ने पंडोखर धाम का पवित्र जल भी भेंट किया। उसके पश्चात लखवीर सिंह लख्खा ने हाथीवान महाराज के दर्शन किये और तत्पश्चात पं० गुरुशरण शर्मा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पं गुरुशरण शर्मा ने लखवीर सिंह लख्खा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
भजन गायक सुर सम्राट लखवीर सिंह लख्खा 50 वर्ष से गायिकी की दुनियां में अपना जलवा बिखेर रहे है। सबसे पहले मेरा रंग दे वसन्ती चोला गायन से शुरुआत की। लखवीर सिंह लख्खा को लोकप्रियता बाबा खाटू श्याम की पहली एल्बम ‘श्याम चरणों में रहने दो, से मिली। लखवीर सिंह लख्खा ने कहा कि उन्हें गुलशन कुमार ने टी सीरीज के माध्यम से टीवी पर प्रमोट किया तो पूरे देश का प्यार मिला। आज जो मुकाम है उसमें गुलशन कुमार के योगदान को भुलाया नही जा सकता। लखवीर सिंह लख्खा के बैसे तो सैकड़ों भजन व गीत है लेकिन उनके सबसे पसंदीदा गीत प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, शिव शंकर डमरू वाले, आज हनुमान जयंती है, लक्खा के सबसे प्रसिद्ध भजन है। लख्खा चीन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, यूएई, रसिया,सहित कई देशों में अपनी गायकी का जलवा बिखेर चुके हैं। लखवीर सिंह लख्खा को फिल्मी गीतों के कई ऑफ़र मिले जो लख्खा ने ठुकरा दिए। लखबीर सिंह लक्खा ने कहा कि वे अपनी आखिरी सांस तक सिर्फ देवी भजन गीत ही गाएंगे इसके अलावा कोई अन्य गीत नहीं गाएंगे। पंडोखर धाम में आकर कैसा लगा इस के सवाल पर लखबीर सिंह लक्खा ने कहा कि पंडोखर सरकार ने उन्हें आने का मौका दिया यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पंडोखर दरबार विश्व प्रसिद्ध है। और त्रिकालदर्शी पंडित गुरुशरण शर्मा जैसे संत भारत की भूमि पर होना मुश्किल है जो भूत भविष्य वर्तमान सब जान लेते हैं उन्होंने कहा ऐसे संत हमारे देश की धरोहर हैं और वैज्ञानिकों को भी चाहिए पंडोखर दरबार में आकर के पंडोखर सरकार का चमत्कार देखें उन्होंने कहा कि मैं पंडोखर दरबार में आकर धन्य हो गया लखबीर सिंह लक्खा पंडोखर धाम की मिट्टी को चूम कर मुंबई रवाना हो गए।

पंडोखर धाम में पहुंचने पर लखबीर सिंह लक्खा का राम जी शर्मा, ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, सोनू शर्मा, उमा शंकर शास्त्री, बिंदु शर्मा, राजू खरे, मुकेश गुप्ता, रामौतार सोनी, शिशिर खरे, काहना शर्मा, राहुल शर्मा, दुजेंद्र शर्मा, पंकज त्रिपाठी, भोलू दादा, आदि ने स्वागत किया।

Taza Khabar