उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल१२ अप्रैल २६ * जनपद टिहरी में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
जनपद टिहरी में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घुत्तू क्षेत्र के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में वाहन में सवार एक खच्चर की भी जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि घुत्तू के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान टीम ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल पूरन सिंह (55 वर्ष), पुत्र रूप चंद्र सिंह, निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलंग, टिहरी गढ़वाल को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
वहीं हादसे में बॉबी (28 वर्ष), पुत्र जगबीर लाल, निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में मौजूद खच्चर ने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
मथुरा*थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 1कार ,1मोटरसाइकिल व1 आवासीय जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई ।*
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*