झांसी28अक्टूबर2022*कच्ची रास्ता को पक्का कराए जाने की मांग करते मजरा वासी।
विकास खंड मऊरानीपुर के अनेक ग्राम पंचायतों के अलावा बसे मजरों में अभी भी पक्की सड़कें एवं अन्य सुविधाएं नही होने से ग्रामीण आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है। मऊरानीपुर विकासखंड के तहत आने वाले ग्राम पंचायत देवरीघाट विभिन्न मजरों में बसा हुआ है। जिसमें से एक हरिजन बस्ती के नाम से भी है वहां तीन सौ ग्रामीणजन निवासरत है जिससे प्राथमिक पाठशाला है। इसके बाद भी मजरा तक पहुंचने के लिए दोनों तरफ से पक्की रास्ता नही होने से ग्रामीणजन आज भी बरसात के सीजन में मजबूरन कच्ची रास्ता से निकलने को मजबूर है जिससे यह खिरक मूलभूत सुविधाओं से वंचित चल रहा है। पहलवान अहिरवार, तुलसीदास , हरिश्चंद्र, भोले अहिरवार, तेजराम, बृजेश, राकेश , जानकी शरण, बलराम, पुष्पेन्द्र,भोगी लाल, ज्ञान अहिरवार, ठाकुरदास, पंचमलाल, वृजगोपाल, कन्हैयालाल, भगवानदास, मनीराम, दशरथ आदि ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को बरसात के मौसम में सबसे अधिक परेशानी होती है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*