झांसी18सितंबर24*जोरदार बारिश होने से किसानों के कुँए हुए धरासायी
ग्राम बसरिया तथा नयागांव में 17 एवं 18 सितंबर को हुई जोरदार बरसात से किसानों के खेतों पर बने कुआं अचानक भरभरा कर धराशाई हो गए, पीड़ित किसानों ने लघु सिंचाई तथा राजस्व विभाग से अधिक वर्षा से गिरे कुओं की जांच कर क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
मऊरानीपुर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बसरिया निवासी किसान सुरेन्द्र पटेल पुत्र छवलाल ने बताया कि खेत पर बना कुआं जारी बरसात से गिर गया है। जिसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी गई जिससे नेहा निगम लेखपाल बसरिया, खिलारा ने मौके पर पहुंचकर बारिश से गिरे कुएं का मौका मुआयना किया। वही ग्राम नयागांव में खेत पर ईट गुम्मा से बना कुआं भी बरसाती पानी से गिर गया। जिसके अंदर रखी पानी की मशीन भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गयी। नयागांव के किसान मंसाराम राजपूत पुत्र राजाराम ने राजस्व तथा लघु सिंचाई विभाग से क्षतिग्रस्त कुएं का मौका मुआयना कर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी खिलारा यूपी आज तक।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*