झांसी 26 नवंबर। खलिहान में रखा ट्रैक्टर को अज्ञात चोर चुराकर ले गए।
मऊरानीपुर कोतवाली तथा देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पुरवा निवासी प्रताप सिंह परिहार पुत्र बलबान सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एस्कार्ट ट्रैक्टर नंबर यूपी 93 ए 3920 घर के पास खलिहान में रखा था। विगत 24 नवंबर की रात्रि में स परिवार शादी में मऊरानीपुर गए हुए थे। तभी चौबीस, पच्चीस की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर खलिहान में रखा ट्रैक्टर को चुराकर ले गए। पुलिस को दिए गए पत्र में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।