झांसी 17 सितंबर*9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। उनमें से 5 मजदूर मऊरानीपुर तहसील के ब्लॉक बंगरा के गांव पचवारा के निवासी थे।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोजी रोटी कमाने गए मजदूरों के ऊपर एक दीवाल काल बनकर गिरी थी। जिससे एक साथ 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। उनमें से 5 मजदूर मऊरानीपुर तहसील के ब्लॉक बंगरा के गांव पचवारा के निवासी थे। घटना में मृत हुए पांचों लोगों के शवों को शनिवार को प्रशासन द्वारा लखनऊ से गांव पचवारा लाया गया। जहां पर मऊरानीपुर तहसील प्रशासन की मौजूदगी में एक साथ चार लोगों और एक मासूम बच्ची को अंतिम विदाई दी गई। गांव में एक साथ 4 चिताएं जली जिन्हें देखकर हर कोई व्यक्ति गमगीन हो गया साथ ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।
More Stories
लखनऊ 3 अक्टूबर 26*नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर*
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*8 अक्टूबर से एनएचएम संविदा कर्मियों की पूर्ण हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*गंभीर सिंह बने मुजफ्फरनगर के एडीएम फाइनेंस