झांसी 12नवंबर। आर्थिक तंगी फसल बर्बादी भारी कर्ज के चलते किसान के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की।
थाना टोडी फतेहपुर के ग्राम रजवारा निवासी अमित कुमार पुत्र राजेश यादव उम्र 19 वर्ष ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चाचा वीरेंद्र यादव ने बताया उसके पिताजी के नाम 20 बीघा खेती की जमीन है। डेढ़ लाख रुपए का एसबीआई बैंक रानीपुर में केसीसी कर्ज व साहूकारों का 2 लाख का कर्जा है। जिससे कई दिनों से अमित परेशान व टेंशन में था फसल भी पूरी नष्ट हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर विच्छेदन के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। वही किसान के पुत्र की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बांधते हुए शोक संवेदना प्रकट कर हर संभव मदद की बात कही साथ में पीड़ित परिजनों के लिए इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 29 जुलाई 26* गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
दिल्ली29जुलाई26*दिल्ली में मजदूर-किसान राष्ट्रीय सम्मेलन | केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता का बड़ा संदेश |
नई दिल्ली29 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*