झांसी 09 दिसंबर। ग्राम पंचायत ढ़करवारा के सरकारी स्कूल में हुआ एसएमसी अध्यक्ष का चुनाव।
उच्च प्राथमिक विद्यालय ढ़करवारा में शिक्षा प्रबंध समिति का चुनाव अभिभावकों की आम सहमति से निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें अभिभावक खेमचंद तिवारी लगाकर पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में तथा चुनाव पर्यवेक्षक इंद्रविजय गौतम सचिव ढ़करवारा की देखरेख में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढ़करवारा में विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की मौजूदगी में शिक्षा प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से खेमचंद तिवारी को शिक्षा प्रबंध समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके पहले विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने अभिभावकों को शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि प्रत्येक महीने होने वाली स्कूल की बैठक में भी अभिभावकों को उपस्थित रहना होगा। इस दौरान विक्रमाजीत तिवारी, खेमचंद तिवारी, गोपी नाथ तिवारी, अशोक तिवारी, विनीत तिवारी, शीलू तिवारी, उदित नारायण तिवारी, शिक्षक पुष्पेंद्र यादव, गीता ओमरे, वंदना तिवारी, अनुदेशक सुरेंद्र कुमार, राकेश तिवारी, बालकृष्ण बाजपेई, चंद्रमोहन मिश्रा, हरिकिशन तिवारी, नीलू तिवारी, जयहिंद, सुरेश राजपूत, अल्ला रक्खी, अशोक, फखरुद्दीन, नंदराम कुशवाहा, नबाब खां, संतोष, भागीरथ,गनेश प्रसाद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
मथुरा 22 मार्च 26*राया ब्लॉक में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर*
नई दिल्ली 22 मार्च 26*तेरापंथी फाउडेस्न द्वारा वॉकाथॉन का आयोजन