झांसी 05 नवंबर*सीधे चार लेन से निकलती यात्री बस। खजुराहो झांसी चारलेन से सीधे निकल रही अधिकांश यात्री बसें जबकि कार्यालय प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम झांसी एवं राठ डिपो द्वारा आदेश जारी करने के बाद भी सभी बसें खिलारा, भण्डरा, देवरीघाट से होकर नही निकलने से ग्रामीणों द्वारा संबंधित विभाग से बराबर शिकायतें कि जा रही है कि झांसी से राठ तथा छतरपुर खजुराहो से झांसी मार्ग पर संचालित चार दर्जन बसों सेवाओं में करीब डेढ़ दर्जन बसें ही पुराने झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से निकल रही है बाकी सीधे झांसी खजुराहो चार लेन से होकर निकल रही है। जिससे प्रतिदिन बसों से यात्रा करने वाले ग्रामीणजन एवं सरकारी कर्मचारी खास करके सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली शिक्षकाएं सबसे ज्यादा परेशान हो रही है। इससे अलावा परिवहन निगम को भी भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है । जबकि विभागीय अधिकारियों ने बार बार झांसी, राठ एवं खजुराहो झांसी मार्ग पर संचालन करने वाले समस्त बस संचालकों को परिवहन विभाग द्वारा निर्देशित किया जा रहा है कि किसी भी दशा में बसों का संचालन सीधे फोरलेन से नही करते हुए पुराने मार्ग झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर से ही सभी निजी व सरकारी बसों को निकाला जाय। जिसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पत्र लिखा जा रहा है कि यदि निर्देश के बाद भी परिवहन में बदलाव नही किया जाता है और यदि कोई परिवाद प्राप्त होता है तो संबंधित बस संचालकों तथा चालकों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी जिसका कढ़ाई से अनुपालन करना सभी बस वाले सुनिश्चित करें यह आदेश वरिष्ट केंद्र प्रभारी राठ तथा परिवहन विभाग झांसी द्वारा दिया गया था। फिर भी अधिकांश बस वाले दिए जा रहे आदेशों की लगातार अनदेखी करते हुए अपनी मनमानी कर रहे है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*