झांसी 05 दिसंबर*राशन विक्रेताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों राशन विक्रेताओं द्वारा सोमवार को तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। मऊरानीपुर तहसील के दर्जनों कोटेदारों ने उप जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि आम जनमानस को वितरित किए जाने वाला सरकारी खाद्यान्न समय से नही पहुंच रहा है जिसके चलते उन्हें राशन बांटने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ज्ञापन के माध्यम से कोटेदारों ने खाद्यान्न पहुंचाने वाले ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए। मामले को लेकर उप जिलाधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया साथ ही जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा तथा सभी को खाद्यान्न उपलब्ध होगा।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
भागलपुर25अप्रैल26*स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद कार्यक्रम किया गया
पूर्णिया बिहार 25 अप्रैल 26 *पूर्णिया पुलिस का डिजिटल धमाका: 90 मोबाइल बरामद, 24 लाख की मुस्कान वापस*
मुजफ्फर नगर २५ अप्रैल २६*12 घंटे में हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार