झांसी 01 नवंबर। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा फिल्मी स्टाइल में दुकानदार को रानीपुर में निशाना बनाया गया। जिसमें बच्चों ने शातिर दिमाग लगाते हुए रुपयों से भरा हुआ बैग चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार बृजपाल सिंह पुत्र रामकुमार अहिरवार ने बताया कि शाम को दुकान के बाहर दो बच्चे आए और कहा कि आपकी दुकान के बाहर कुछ पैसे डले है। वह पैसे उठाने के लिए जैसे ही दुकान से बाहर आया तभी दुकान के बाहर पहले से खड़ा हुआ एक छोटा बच्चा दुकान के अंदर गया और रुपयों से भरा हुआ बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताते चलें कि यह दुकानदार आज दूसरी बार चोरी की घटना का शिकार हुआ है। इसके पहले भी एक बार दुकानदार के यहां से मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। पीड़ित दुकानदार के द्वारा मामले की जानकारी मऊरानीपुर पुलिस को दे दी गई है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26*थाना छाता पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 35 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या १४ मार्च २६ * महिला का गंभीर आरोप, लेखपाल से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जाई ज़मीन, कटवा डाले पेड़
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर