झांसी 01 नवंबर। अतिवृष्टि से खराब से हुई खरीफ फसलों का बीमा क्लेम व क्षतिपूर्ति की मांग करते किसान ।
बेमौसम बरसात और अतिवृष्टि के चलते इस बार किसानों को खरीफ की दलहनी एवं तिलहनी फसलों में सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा है। जिसकी भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने खेतों में बोई गई उर्द, मूंग, मूंगफल फसलों का प्लाट टू प्लाट सर्वे करने के लिए शासनादेश जारी दिया गया था। इसके बावजूद भी कई गांवों में प्रधानमंत्री फसलीय बीमा कंपनी ने सर्वे नही किया है। और क्षेत्र के कई किसान आज भी प्रधानमंत्री फसलीय बीमा कंपनी के इंतजार में बैठे हुए है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धायपुरा, नयागांव, पठा, ढ़करवारा, पुरवा, भानपुरा, खकौरा, भदरवारा के किसानों ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार के आदेश के बाद भी अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के सर्वे टीम का इंतजार कर रहे है। वही बसरिया, खिलारा, देवरीघाट, भण्डरा आदि गांवों में शुरुआती दिनों में कुछ गांव के किसानों का सर्वे किया गया। इसके बाद अनेकों किसानों ने सर्वे टीम को फोन किया फिर भी वह नही आ रहे है साथ ही मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अभी तक राजस्व विभाग द्वारा भी किसी प्रकार का कोई मुआवजा तथा फसल क्षतिपूर्ति के रूप में धनराशि नही मिली है। ग्राम भण्डरा के किसान भूपत सिंह पटेल, अश्विनी कुमार, प्रताप पटेल, भरतलाल पटेल, लालू पटेल, राम सिंह परिहार आदि किसानों ने फसलीय लिए बीमा कंपनी तथा राजस्व विभाग से क्लेम के रूप में धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
मथुरा 1 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
मथुरा 1 अक्टूबर 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को (गांजा) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मुजफ्फरनगर 1 अक्टूबर 26 शुकतीर्थ के विकास को मिली बड़ी सौगात, ₹15.06 करोड़ स्वीकृत,,,,,,,