झांसी 01 नवंबर*बालाजी के भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा एवं फूल मालाएं पहनाकर किया गया।
धार्मिक क्षेत्र बागेश्वर बालाजी धाम के लिए श्रद्धा विश्वास और भक्ति के चलते हजारों किलोमीटर से पैदल यात्रा करने वाले कई भक्तगण यहां पहुंच रहे है। इसी क्रम में आज करेरा झांसी उत्तर प्रदेश से निवाड़ी, मऊरानीपुर, अलीपुरा, नौगांव, छतरपुर शहर से होते हुए 21 लोगों की टोली जिसमें पति पत्नी अरविंद सिंह झा, पत्नी तुलसा बाई गांव से 35 दिन पूर्व घर से निकले हुए है। 260 किलोमीटर लुढ़कते हुए सड़क किनारे बागेश्वर बालाजी पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन करने और पावन पक्ष धाम पर पहुंचने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु भक्तों से समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा चर्चा की गई। तो उन लोगों ने बताया कि हम बागेश्वर बालाजी सरकार द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए जो कार्य किए जा रहे है उसमें सहभागी बनकर आम जनता भक्तों को जागरूक करने तथा मानव कल्याण के लिए हमारी यात्रा चल रही है। इस अवसर पर बालाजी के भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा एवं फूल मालाएं पहनाकर किया गया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 26*180 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन सिमित मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना,
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 26* अवध विहार में जलभराव के मुद्दे पर महिलाओं की नाराजगी,,
मथुरा 2 अक्टूबर 26*थाना राया पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।