झांसी मऊरानीपुर 28 अप्रैल24*नयागांव में खराब चल रहा सरकारी हेडपंप।
ग्राम पंचायत नयागांव निवासी इंद्रपाल सैन, दिलदार खां,श्रीराम तिवारी, हिरदेश साहू, बिहारी कुशवाहा, सुरेन्द्र राजपूत , बिहारीलाल साहू, लखनलाल भदौरिया, दयाराम मुखिया, दयाशंकर, उमाशंकर, नरेंद्र राजपूत आदि ने बताया कि राम-जानकी मंदिर के पास लगा सरकारी हेडपंप अरसे से खराब चल रहा है जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से प्रतिदिन दो चार होना पड़ रहा है। जिम्मेदार से बार बार कहने के बाद समस्या बनी हुई है। इस संबंध में सचिव इंद्रविजय का कहना है कि जल्द ही मंदिर प्रांगण के बाहर लगा सरकारी हैंडपंप को ठीक करा दिया जाएगा।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा यूपी आजतक।

More Stories
काठमांडू26अगस्त26*नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप: पुल बह गए, गांव के गांव तबाह- भारत के बिहार में खतरा बढ़ा*
अयोध्या26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल