झांसी। 21 सितंबर 2024 कीचड़ युक्त धायपुरा की मुख्य सड़क।
मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत धायपुरा की मुख्य सड़क में नापदानों तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए जिम्मेदार द्वारा नालियां नही बनबाए जाने से पूरी रास्ता में कीचड़, गंदगी से दलदल में तब्दील बनी हुई है। मऊरानीपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धायपुरा निवासी पूरन सिंह यादव, घनेद्र यादव, बीरेंद्र श्रीवास, कामना प्रजापति, बृजकिशोर अहिरवार, रघुनाथ बरार सहित ग्राम के तमाम ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य गली इस समय कीचड़ के साथ दलदल में तब्दील है। जिससे गांव के लोगों को यहां से निकलने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस संबंध में जिम्मेदारों को भी पूरी जानकारी होने के बावजूद भी रास्ते का सुधार नही कराया जा रहा है। जिससे दलदल भरी गलियों में स्कूली बच्चे गिरते-गिरते स्कूल पहुंचते है। तो वही दो पहिया वाहन फिसलकर गिर जाते है और यहां आए दिन हादसे होते रहते है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार से गांव में दलदल बनी रास्तों की उचित व्यवस्था कराये जाने की मांग की है।
जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी खिलारा यूपी आज तक।

More Stories
लखनऊ30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ30जुलाई26*जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहना ही चाहिए :आर. मानसय्या*
सुल्तानपुर30जुलाई26*सरकारी दवाएं कूड़ेदान में मिलने से हड़कंप,सीएमओ ने बैठाई जांच*