झाँसी29जुलाई*कावंड़ियों द्वारा किया जा रहा भोले बाबा का जलाभिषेक
मऊरानीपुर । (झांसी)। सावन माह के चलते क्षेत्र के ग्रामों के कांवरियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का नदियों के पवित्र जल से जलाभिषेक करने का क्रम लगातार जारी बना हुआ है। गुरुवार को हरियाली अमावस्या के चलते मऊरानीपुर मुहल्ला स्थित परिवारीपुरा के डेढ़ दर्जन से अधिक कांवरियों के जत्थे ने देवरी बांध पर पहुंचा कर नदी घाट पर स्नान कर, पूजा, अर्चना करते हुए नदी का पवित्र जल कांवर में भरकर ग्राम रौनी पहाड़ स्थित भगवान केदारेश्वर के मंदिर पर चढ़ाने के लिए बम बम भोले की करते हुए चल दिए। कांवरियों के साथ आये अन्य लोगों ने बताया कि केदारेश्वर सेवा समिति के सदस्य होने के साथ ही लगाकर आठ वर्षों से धसान नदी से जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते चले आ रहे है। इसलिए इस वर्ष भी नदी से जल भरकर केदारेश्वर भगवान का जलाभिषेक करने जा रहे है। वही देवरी बांध धसान नदी पर कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के चलते नाविकों, गोताखोरों, देवरी पुलिस के जवान तैनात है।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*